एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: बिहार में NDA की नैया खाएगी हिचकोले? जानिए पशुपति पारस के इस एक बयान से क्यों शुरू हुई चर्चा

Lok Sabha Election: बीजेपी ने बिहार में चिराग पासवान की पार्टी को लोकसभा की 5 सीट ऑफर की हैं. इसमें हाजीपुर की सीट भी शामिल है. इसके चलते पशुपति पारस एनडीए से नाराज हो गए हैं.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मियां तेज हो गई हैं. ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयरियों में जुटे हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. वहीं, कई राज्यों में अभी एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बात चल रही है. इस बीच बिहार में NDA के सीट बंटवारे में पशुपति पारस को तरजीह ना मिलने की बात सामने आ रही है. 

माना जा रहा है कि पशुपति पारस एनडीए में चिराग पासवान को तरजीह दिए जाने से नाराज हैं. दरअसल, एनडीए में सीट बंटवारे के फॉर्मूले तय होने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक बिहार में बीजेपी 17, जेडीयू 16, हिंदुस्तान अवाम पार्टी और आरएलएम 1-1 और चिराग पासवान की एलजेपी को 5 सीट मिलने पर बात बनी है, जबकि पशुपति पारस की पार्टी को एनडीए में कोई सीट नहीं मिली है.

हाजीपुर से सांसद हैं पशुपति पारस
इतना ही नहीं एनडीए में एलजेपी को मिलने वाली 5 सीटों में हाजीपुर की सीट भी शामिल है. पशुपति पारस इसी सीट से सांसद हैं और आगामी चुनाव भी इसी सीट से लड़ना चाहते हैं. इस संबंध में पशुपति पारस ने अपने सांसदों के साथ बातचीत की और ऐलान किया कि वह हाजीपुर सीट नहीं छोड़ेंगे.

एनडीए से अलग होने के दिए संकेत
इस संबंध में पारस ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "हम हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे. एनडीए में हमारी पार्टी को तरजीह नहीं दी गई है. इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है. सीट शेयरिंग की घोषणा के दौरान हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी और हम लोग स्वतंत्र हैं और हमारे लिए दरवाजा खुला है.

पशुपति पारस 2019 में हाजीपुर से चुनाव लड़े थे और भारी अंतर से जीत हासिल की थी. इसलिए वह इस सीट को छोड़ना नहीं चाहते. वहीं, चिराग पासवान ने भी अपने पिता की विरासत का जिक्र करते हुए हाजीपुर से दावा ठोका था. चिराग यहां से अपनी मां रीना पासवान को चुनाव मैदान में उतारने की मंशा जता चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Adhir Ranjan Letter To PM Modi: PM के काफिले को लेकर क्यों चिंतित हुए अधीर रंजन चौधरी? मोदी को चिट्ठी लिख कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget