एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: NDA में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे! रवाना हुए दिल्ली, जानें किस शर्त पर बनेगा गठबंधन

Lok Sabha Elections 2024: राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस को एनडीए का हिस्सा बनने पर 2 सीटें दी जा सकती हैं. इनमें से एक सीट दक्षिण मुंबई की हो सकती है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन सकती है. ऐसा होने पर महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन और बड़ा हो जाएगा. राज्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ पहले से ही शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का बड़ा हिस्सा है. एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली रवाना हो रहे हैं और यहां वह अमित शाह या पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.  महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन महायुति में राज ठाकरे की एंट्री होने पर उनकी पार्टी एमएनएस को लोकसभा चुनाव 2024 में 2 सीटें दी जा सकती हैं.

सूत्रों के अनुसार राज ठाकरे की पार्टी को मुंबई दक्षिण सीट मिल सकती है. राज ठाकरे कम से कम 2 सीट की मांग करते हुए दिल्ली में बैठक करेंगे. महाराष्ट बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस के साथ चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. 

एकनाथ शिंदे ने पहले ही दिए थे संकेत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहले ही एमएनएस के एनडीए में शामिल होने के संकेत दिए थे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे राज ठाकरे के महायुती में शामिल होने के संभावनाओं को लेकर पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा था कि राज ठाकरे भी हमारी विचारधारा को मनाने वाले लोग हैं. सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा.

महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं ये पार्टियां

महाराष्ट्र में पहले से ही कई पार्टियां एनडीए गठबंध का हिस्सा हैं. भारतीय जनता पार्टी ने एकनाथ शिंदे के गुट की शिवसेना और अजित पवार के गुट की एनसीपी को साथ लेकर राज्य में सरकार बनाई थी. रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पहले से ही बीजेपी के साथ गठबंधन में है. ऐसे में एमएनएस के शामिल होने से राज्य में गठबंधन और बड़ा होगा. इस स्थिति में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला पेचीदा हो सकता है. महाराष्ट्र की 20 सीटों पर बीजेपी पहले ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार अजित पवार 9 सीट की मांग कर रहे हैं और एकनाथ शिंदे इससे ज्यादा सीटें मांग रहे हैं. इस स्थिति में एकनाथ शिंदे की पार्टी को 2 सीटें और राज ठाकरे की पार्टी को 2 सीटें मिलना मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें: चाचा पशुपति पारस पर चिराग पासवान बोले- 'मेरे पिता के जाने के बाद पार्टी और परिवार को...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget