एक्सप्लोरर

Times Now ETG Survey: चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र में हो गया खेल, जो आगे था वो पिछड़ गया, सर्वे के आंकड़ों ने दिया शॉक

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ ईटीजी ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे में बीजेपी को दक्षिण भारत में झटका लगता दिखाई दे रहा है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रही हैं. राज्य में पांच चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. यहां एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच मुकाबला होना है. हालांकि, VBA और AIMIM भी सूबे में चुनाव लड़ रही है.

वोटिंग से पहले ही महाराष्ट्र में हर दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा. एक तरफ बीजेपी 40 से ज्यादा सीटें जितने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी ने भी अपनी कमर कस ली है. इस बीच महाराष्ट्र में किस पार्टी की हवा है, कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है, इसे लेकर टाइम्स नाउ का एक ताजा सर्वे सामने आया है. इस सर्वे के आंकड़े चौंका देने वाले हैं.

महाराष्ट्र में बीजेपी निकली आगे
ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 48 लोकसभा सीट वाले महाराष्ट्र में 27 से 31 सीट मिल सकती हैं. वहीं, शिवसेना शिंदे गुट को 4 से 6 सीट मिलने की उम्मीद है, जबकि एनसीपी अजीत पवार गुट को 1 से 3 सीट मिलने की संभावना है. सर्वे के अनुसार महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस को सूबे में 0 से 1 सीट मिलने की उम्मीद है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) 7 से 9 और एनसीपी (शरद पवार)  1 से 3 सीटों पर कब्जा कर सकती है.

महाविकास अघाड़ी के 26 सीट जीतने का था अनुमान
इससे पहले के जितने सर्वे सामने आए थे उनमें महाविकास अघाड़ी आगे नजर आ रही थी. मूड ऑफ द नेशन में सत्ताधारी महायुती को राज्य में सिर्फ 22 सीटें मिलने की बात कही गई थी. वहीं, दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी (MVA) को 26 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था.

2019 में एनसीपी-कांग्रेस और बीजेपी-शिवसेना के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी और एनडीए ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी. हालांकि, बीते पांच सालों में राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है. शिवसेना और एनसीपी भी दो खेमों में टूट चुकी है. पिछली बार बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने वाले उद्धव ठाकरे इस बार कांग्रेस के साथ मैदान में उतर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Times Now ETG Survey: एक महीने के भीतर इन राज्यों में बदल गया गेम, कौन पास कौन फेल, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget