एक्सप्लोरर

चुनावी किस्सा: जब दुष्यंत चौटाला के परदादा ने राजभवन में जड़ दिया था था गवर्नर को थप्पड़

राज्यपाल ने पहले देवीलाल को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन बाद में कांग्रेस नेता को शपथ दिला दी. इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के नेता देवीलाल ने राज्यपाल को थप्पड़ जड़ दिया था.

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां दुष्यंत चौटाला ने एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला किया और उनकी पार्टी अब सत्ताधारी बीजेपी का साथ छोड़ चुकी है. भारतीय जनता पार्टी निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर राज्य में फिर से सरकार बना चुकी है और राज्य के मुख्यमंत्री भी बदल चुके हैं. सियासी गलियारों में इसे राजनीतिक स्टंट माना जा रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि दुष्यंत की जेजेपी लोकसभा चुनाव के बाद फिर से एनडीए में शामिल हो जाएगी. इस घटनाक्रम के बीच दुष्यंत चौटाला के दादाजी देवीलाल चौटाला का एक किस्सा याद आता है. जब उन्होंने सीएम पद जाता देख राज्यपाल को थप्पड़ जड़ दिया था.

1982 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. 90 सीट वाले राज्य में कांग्रेस 36 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी. भारतीय राष्ट्रीय लोक दल को 31 और बीजेपी को 6 सीटें मिली थीं. ये दोनों पार्टियां गठबंधन में थीं. ऐसे में तत्कालीन राज्यपाल गणपतराव देवजी तपासे ने पहले भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के नेता देवीलाल को सरकार बनाने का न्योतै दिया. देवीलाल ने 47 विधायकों का समर्थन पत्र गवर्नर को दिया और उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया.

राज्यपाल ने बदला फैसला

कांग्रेस नेता भजनलाल राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री थे. वह इंदिरा गांधी से मिलने के राजभवन पहुंचे और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. उन्होंने अपने समर्थन में 52 विधायकों के नाम दिए. गवर्नर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ भी दिला दी. इधर देवीलाल के बेटे ओमप्रकाश ने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए हिमाचल के एक होटल में रोक दिया. उधर भजनलाल ने जिन विधायकों के समर्थन की बात कही थी. उसमें होटल में रुके हुए विधायक भी शामिल थे. ऐसे में देवीलाल जब राजभवन पहुंचे तो उन्हें 2 घंटे इंतजार करना पड़ा.

देवीलाल ने जड़ दिया थप्पड़

लंबे इंतजार के बाद जब राज्यपाल और देवीलाल की मुलाकात हुई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि देवीलाल ने राज्यपाल को थप्पड़ जड़ दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लोकदल के विधायकों ने राज्यपाल से कहा था कि इंदिरा के गुलाम तुम क्या समझते हो कि तुम बच जाओगे. बात बिगड़ने के बाद राज्यपाल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया था. हालांकि, इस घटना को लेकर राज्यपाल या किसी अन्य नेता ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, DA में इजाफा, लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget