एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A. या NDA? किसके होंगे चिराग, खुद बता दिया साफ-साफ

Bihar Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान ने इशारों इशारों में साफ किया है कि वो I.N.D.I.A. या NDA में से किसको चुनेंगे. चिराग ने ये भी बताया है कि वो लोकसभा का चुनाव कहां से लड़ने जा रहे हैं.

Bihar Lok Sabha Election Seat Sharing Formula: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार को कहा कि हर दल उनकी पार्टी को अपने खेमे में रखना चाहता है. पासवान के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि वह बेहतर पेशकश करने वाले के साथ जा सकते हैं. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी LJP को बिहार में विपक्षी 'महागठबंधन' की ओर से अपने पाले में करने के प्रयास किये जा रहे हैं.

'महागठबंधन' में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और तीन वामपंथी दल शामिल हैं. साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने संकेत दिया कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और बेहतर पेशकश करने वाले खेमे में शामिल हो सकते हैं. चिराग ने कहा, 'मैं यहां संवाददाताओं की भीड़ देख सकता हूं, जो यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि चिराग पासवान किसके साथ रहेंगे. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि चिराग पासवान केवल बिहार के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं.'

हर पार्टी चाहती है चिराग संग गठबंधन करना

उन्होंने कहा, ''हर पार्टी, हर गठबंधन चाहता है कि चिराग पासवान उसके साथ रहें. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग उनके 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' दृष्टिकोण से प्रभावित हैं, जो राज्य को पुराने पिछड़ेपन से बाहर निकालना चाहता है. चिराग पासवान ने अपने भाषण में खुद को 'शेर का बेटा' बताते हुए अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में पेश करने का प्रयास किया.  

पिछले चुनाव में LJP ने कितनी सीटें जीतीं

LJP ने 2019 में लोकसभा की छह सीटों पर चुनाव लड़ा था और उन सभी पर जीत हासिल की थी. हालांकि, चिराग ने जद (यू) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और LJP विभाजित करने वाले अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का नाम लेने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने उन 'साजिशों' के बारे में विस्तार से बात की, जिनका उन्हें सामना करना पड़ा.

किन सीटों पर चिराग पासवान का दावा

चिराग ने कहा कि इन “साजिशों” का उद्देश्य उनके घर, परिवार व पार्टी को तोड़ना था, लेकिन “मैंने दिखाया है कि चिराग पासवान को डराया नहीं जा सकता.' चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) हाजीपुर से चुनाव लड़ेगी जहां से उनके पिता पासवान ने कई बार चुनाव जीता था और इस सीट का प्रतिनिधित्व फिलहाल उनके चाचा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLP) के प्रमुख पारस करते हैं.

कहां से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

पारस ने साफ कर दिया है कि वह हाजीपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे. आरएलजेपी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा, 'हाजीपुर या हमारी पार्टी की अन्य चार सीटों में से किसी को भी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है. हमें यकीन है कि BJP हमारे दावे का सम्मान करेगी, क्योंकि हम राजग के स्वाभाविक सहयोगी हैं.” उन्होंने कहा, “उन्हें (चिराग को) दूसरी तरफ से प्रस्ताव मिल रहा है, लेकिन कोई भी इस तरह के प्रलोभन के साथ हमारे पास आने की हिम्मत नहीं कर रहा है.''

चिराग को इंडिया गठबंधन ने क्या दिया प्रस्ताव

हालांकि 'महागठबंधन' के किसी भी नेता ने सार्वजनिक तौर पर यह नहीं कहा है कि चिराग को क्या 'प्रस्ताव' दिया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि चिराग को छह से अधिक सीटें दी जा सकती हैं. BJP नेताओं ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि चाचा और भतीजे के बीच झगड़ा एक मसला है और पार्टी चिराग की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें खोने का जोखिम नहीं उठा सकती है, लेकिन पारस से भी मुंह नहीं मोड़ना चाहती है. रैली के बाद हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना होने के लिए पटना पहुंचे चिराग ने पत्रकारों के सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, “जहां तक चुनाव पूर्व और सीट-बंटवारे का सवाल है, इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है और हम कुछ दिनों में विवरण साझा करेंगे.”

ये भी पढ़ें- कब कैसे होंगे लोकसभा चुनाव? आज फाइनल कर लेगा चुनाव आयोग, दूसरी लिस्ट के लिए कांग्रेस-BJP की भी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget