एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: BJP ने कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार के 'PM का सपना...'

BJP On Nitish Kumar: बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा, 'या तो बिहार आपसे नहीं संभल रहा है, या आप संभालना नहीं चाहते हैं'.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर रविवार (21 अगस्त) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. पार्टी ने कहा कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपने राज्य की कानून-व्यवस्था भी नहीं संभाल पा रहे हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नीतीश कुमार की हालिया दिल्ली यात्रा के संदर्भ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या यह सचमुच पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति उनके प्रेम का प्रदर्शन था या फिर वे अपने सहयोगियों को कुछ दिखाना चाहते थे.

'बिहार को संभालिए और देश की चिंता छोड़िए'
बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'आपको क्या हुआ है नीतीश बाबू? कुछ दिन पहले बिहार में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई. फिर, एक पत्रकार की हत्या कर दी गई. आज खबर आयी है कि रेत माफिया ने गया में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. नीतीश बाबू आप बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं. बिहार को संभालिए और देश की चिंता छोड़िए.'

'बिहार में आतंक का राज है'- रविशंकर प्रसाद
जेडीयू की सहयोगी पार्टी आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) के संदर्भ में बीजेपी नेता ने कहा, 'बिहार में आतंक का राज है. रेत माफिया के कारण लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपराधियों को उन प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है जिनके साथ मिलकर अपने सरकार बनायी है.'

पटना साहिब से सांसद ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है. नीतीश कुमार को बिहार संभालना चाहिए और देश नहीं. उन्होंने बिहार के सीएम से कहा कि आप कृपया करके बिहार को संभालिए, यहां खौफ का राज है. जिनके साथ आपने सरकार बनाई है, उनके बड़े-बड़े लोगों का आशीर्वाद बालू माफिया और अपराधियों के ऊपर है. 

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले क्या कहते हैं पोल ऑफ पोल्स, किसकी बन सकती है सरकार, BJP कांग्रेस को कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget