एक्सप्लोरर

'अभी थोड़ा होल्ड रखिए, सब कुछ अच्छा होगा', जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बोले पवन सिंह

Lok Sabha Election: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह मीडिया से कहा कि हमने अपनी बात रख दी है. उन्हें उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा होगा.

Lok Sabha Election 2024:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था. हालांकि, पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसको लेकर उन्होंने सोमवार (4 मार्च) को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. नड्डा के साथ हुई मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि कुछ भी होगा हम बताएंगे. अभी थोड़ा होल्ड रखिए.

मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा, " मेरी बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात हो गई है. मैंने अपनी बातें रख दी हैं. सब कुछ अच्छा होगा. आगे जो भी होगा मैं आप सभी से जरूर साझा करूंगा."

बीजेपी ने आसनसोल से बनाया था उम्मीदवार
गौरतलब है कि बीजेपी ने बीते शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में पवन सिंह का नाम भी शामिल था. पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था. टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद दिया था और चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके मुझे आसनसोल का उम्मीदवार बनाया, लेकिन मै किसी कारणवश आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा."

टीएमसी ने लगाया आरोप 
गौरतलब है कि उन्होंने चुनाव न लड़ने के पीछे के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. हालांकि, कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह के कई गाने असभ्य हैं और उनमें राज्य की महिलाओं सहित सभी महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित किया गया है.

ऐसे में पवन सिंह को टिकट मिलने से महिलाओं के खिलाफ राज्य में बीजेपी के अत्याचार पर स्टैंड भी कमजोर पड़ जाता. वो भी ऐसे समय में जब बीजेपी संदेश खाली में महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार के लिए मोर्चा खोले हुए है.

यह भी पढ़ें- 'मोहब्बत की दुकान से नफरत का सामान आ रहा बाहर', बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर करारा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget