एक्सप्लोरर

अमित शाह की मौजूदगी में BJP ज्वाइन करना चाहते थे अशोक चौहान, लेकिन पार्टी ने बनाया कुछ और प्लान

Ashok Chavan: बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. वह मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

Ashok Chavan Join BJP:  लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ मंगलवार ( 13 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य में बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. चर्चा है कि अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजा जा सकता है. राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है.

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को झटका देते हुए सोमवार (12 फरवरी)  कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. तभी से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे.  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा.  

अमित शाह मौजूदगी में चाहते पार्टी में शामिल होना
हिंदुस्तान के मुताबिक अशोक चव्हाण तो चाहते थे कि वह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करें, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनसे कहा कि आप महाराष्ट्र से राज्यसभा आएंगे. इसलिए वहीं से एंट्री करें और वहां आपके साथ देवेंद्र फडणवीस और राज्य के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले रहेंगे.

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करेंगे और नेता
अशोक चव्हाण के बाद महाराष्ट्र के कुछ और नेताओं की भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने की खबर है. इनमें पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर का नाम भी शामिल है. बीजेपी ज्वाइन करने से पहले अशोक चव्हाण ने कहा कि वह सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने मीडिया से कहा, "मैं मुंबई स्थित बीजेपी कार्यालय जाकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं. आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है.''

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं. वह 2014-19 के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी थे. उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं.

बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा छोड़ चुके हैं कांग्रेस
इससे पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी. जहां मिलिंद देवड़ा शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हुए थे, तो वहीं बाबा सिद्दीकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) का हिस्सा बन गए.

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: '1961 के बाद मणिपुर में बसने वालों को किया जाएगा बाहर', सीएम एन बीरेन सिंह का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget