एक्सप्लोरर

AAP-कांग्रेस का 4 राज्यों में गठबंधन, जानें BJP को कितना होगा नुकसान?

Lok Sabha Election: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. दोनों दल देश के 4 राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे. इनमें हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और गोवा शामिल हैं.

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने शनिवार (24 फरवरी) को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा कर दी. इस संबंध में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने मीडिया से कहा कि AAP दिल्ली में तीन सीटों से चुनाव लड़ेगी और देश की सबसे पुरानी पार्टी 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

वासनिक ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नौ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी, जबकि कुरूक्षेत्र से एक सीट AAP को दी गई है. दोनों दल गुजरात में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस गुजरात में 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आम आदमी पार्टी भावनगर और भरूच सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी. इसके अलावा कांग्रेस चंडीगढ़ और गोवा की दो लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

पंजाब के लिए किसी सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा नहीं की गई, जहां सत्तारूढ़ AAP ने पहले कहा था कि वह वहां सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी. वासनिक ने कहा कि आप और कांग्रेस दोनों अपने-अपने चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ेंगे.

बीजेपी को कितना नुकसान?
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एक होने से दिल्ली की 7 सात सीटों पर मुकाबला रोचक हो सकता है. हालांकि, गठबंधन के बावजूद यहां बीजेपी को हराना मुश्किल होगा. दिल्ली की जिन 7 सीटों पर गठबंधन हुआ वहां 2019 में बीजेपी के सभी कैंडिडेट्स ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल किए थे. अगर सातों सीट के औसत निकालें तो पिछले चुनाव में बीजेपी ने 56 प्रतिशत वोट हासिल किया था.

जबकि कांग्रेस और AAP ने कुल 44 फीसदी वोट हासिल किया था.ऐसे में गठबंधन के सामने न केवल अपने वोट बैंक बचाने की चुनौती होगी, बल्कि बीजेपी को वोटर्स को भी अपने पाले में करना होगा. पिछले चुनाव के परिणाम देखें तो यह काम इतना आसान नहीं है.

गुजरात में गठबंधन को कितना फायदा?
गुजरात में भी आप और कांग्रेस के मिलकर लड़ने से बीजेपी को ज्यादा नुकसान होता नहीं दिख रहा है. यहां कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है. इसके अलावा गुजरात बीजेपी का गढ़ रहा है. हालांकि, इस गठबंधन से बीजेपी को हरियाणा में कुछ नुकसान हो सकता है. गठबंधन के चलते यहां आमने-सामने का मुकाबला होगा. साथ ही वोट बंटने की गुंजाइश भी खत्म होगी.

इसके अलावा कांग्रेस गोवा में भी अकेले लड़ेगी. गठबंधन के चलते यहां भी वोट का बंटने की संभावना कम है. पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही 1-1 सीट हासिल की थी. 

यह भी पढ़ें- केरल की 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जल्द कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान, एक्ट्रेस शोभना समेत दौड़ में ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget