एक्सप्लोरर

क्या वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? मोदी के रोडशो के साथ चर्चाएं जोरों पर

इसी महीने केरल के वायनाड में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर पहली बार कहा था, ‘’अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी.''

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन करेंगे. उससे पहले पीएम मोदी आज वह रोडशो करेंगे. पीएम मोदी के इस रोड शो के बीच ये चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है. इन चर्चाओं को ज्यादा बल इस बात से मिलता है क्योंकि कांग्रेस ने वाराणसी से मोदी के खिलाफ अपने उम्मीदवार का एलान अभी तक नहीं किया है. इसी साल जनवरी में राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी. पूर्वी यूपी में पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पड़ता है.

प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की खबरों की शुरूआत कहां से हुई?

प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के तुरंत बाद एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी की महासचिव होने के नाते प्रियंका गांधी की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर ही है. अभी उन्हें एक जिम्मेदारी मिली है और सफलता मिलने पर उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी. राहुल की इस ‘दूसरी जिम्मेदारी’ वाली बात के बाद से कयास लगने शुरू हो गए पार्टी प्रियंका को वाराणसी से चुनाव लड़ा सकती है.

मार्च में प्रियंका ने की थी वाराणसी की यात्रा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो उनको समाजवादी पार्टी, बीएसपी और आरएलडी के महागठबंधन का साथ मिल सकता है. हालांकि कुछ दिन पहले महागठबंधन ने सपा की शालिनी यादव को मोदी के खिलाफ वाराणसी से उतारा है. वाराणसी से प्रियंका का नाम इसलिए भी जोड़ा जा रहा है कि क्योंकि मार्च में प्रियंका ने इलाहाबाद (प्रयागराज) से वाराणसी तक बोट यात्रा की थी. दो दिनों की उस यात्रा को कांग्रेस ने ‘गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा’ का नाम दिया था.

प्रियंका के बयान ने बढ़ाई थी उत्सुकता

इसी महीने केरल के वायनाड में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर पहली बार कहा था, ‘’अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी.''

फैसला हो चुका है, अभी सस्पेंस रखना चाहते हैं- राहुल

दरअसल प्रियंका के इस बयान से चार दिन पहले जब अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिये इंटरव्यू में राहुल गांधी से पूछा गया था कि क्या प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी? तो उन्होंने कहा था, ‘’मैं आपको सस्पेंस में ही रखना चाहूंगा. हमेशा सस्पेंस बुरा नहीं होता है. मैं न कंफर्म कर रहा हूं और न इनकार कर रहा हूं.’’

इसके बाद भी राहुल ने हाल ही में नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भी अपने इन शब्दों को दोहराया. राहुल ने कहा था. ‘’इस बारे में कांग्रेस का फैसला हो चुका है, लेकिन फैसला क्या हुआ है? इस पर हम अभी सस्पेंस बनाकर रखना चाहते हैं.’’

इस बीच आपको यह भी बता दें कि जिस वाराणसी सीट से साल 2014 में मोदी ने जीत हासिल की थी. उसी सीट पर मोदी के सामने कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी. 2014 में पीएम मोदी को कुल 5 लाख 81 हजार वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को करीब 75 हजार वोट ही मिल पाए थे.

यह भी पढ़ें

वाराणसी में आज 3 बजे से पीएम मोदी का रोड शो, 5 लाख लोग होंगे शरीक, जानें A टू Z बातें

पूरी जानकारी: नामांकन से पहले आज वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, शाम में करेंगे गंगा आरती

‘परमाणु बम’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने उ. कोरिया के तानाशाह किम से की मोदी की तुलना

सीपीआई की तेजस्वी से अपील, कहा- कन्हैया की जीत के लिए तनवीर हसन को मैदान से हटा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget