एक्सप्लोरर

VIP Candidate: रायबरेली सीट से एक बार फिर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनावी रण में, जानिए उनके बारे में सबकुछ

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनके सियासी सफर के बारे में कि कैसे राजनीति में न चाहते हुए भी उन्हें आना पड़ा और वह यूपीए की अध्यक्ष बनी.

नई दिल्ली: यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार भी अपनी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ रहीं हैं. सोनिया गांधी इस सीट से मौजूदा सांसद हैं. कांग्रेस पार्टी का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है लेकिन तस्वीर 23 मई को नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

दरअसल हमारे देश में राजनीति में 'बाहरी लोगों' को आसानी से स्वीकृति नहीं मिलती.सोनिया गांधी भारत की राजनीति का एक ऐसा नाम हैं, जिसे बाहरी होने के बाद भी सम्मान से स्वीकार किया गया.

इटली के विसेन्जा से कुछ दूर एक छोटे से गांव लूसियाना में 9 दिसंबर 1946 को उनका जन्म हुआ. इसके बाद वो 1964 में इंग्लैंड चली गईं. जहां कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने इंग्लिश लैंगुएज की पढ़ाई की. इसी दौरान उनकी मुलाकात भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से हुई. दोनों में प्यार हुआ और जिंदगी के सफर में सोनिया गांधी परिवार की बहू बनकर भारत आ गईं.

भारत ने जैसे उन्हें अपनाया वैसे ही सोनिया गांधी ने भी भारत को अपना लिया. सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थीं कि राजीब गांधी राजनीति में आएं लेकिन इंदिरा गांधी के मौत के बाद उन्हें राजनीति में आना पड़ा ठीक उसी तरह जब आत्मघाती हमले में राजीब गांधी की मृत्यु हुई तो न चाहते हुए भी सोनिया गांधी को राजनीति में आना पड़ा.

सोनिया गांधी का सियासी सफर

सोनिया गांधी पहली बार 1999 में सांसद बनीं. उन्होंने यूपी की अमेठी सीट से चुनाव जीता और वो लोकसभा में विपक्ष की नेता चुनी गईं. इसके बाद 2004 के आम चुनावों में उनकी अगुवाई में कांग्रेस ने एनडीए को करारी शिकस्त दी. वो खुद इस चुनाव में सांसद बनीं. 23 मार्च 2006 को सांसद पद से इस्तीफा देकर उन्होंने उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. 2009 में भी वो रायबरेली से जीतीं और 2014 में फिर एक बार वह अपनी सीट पर जीतने में कामयाब रहीं. इससे पहले 2004 में बात जब प्रधानमंत्री बनने की आई तो सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह का नाम आगे कर दिया. इसके बाद 2009 में भी उन्होंने यूपीए सरकार को मनमोहन सिंह का नेतृत्व दिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget