एक्सप्लोरर

VIP Candidate: क्या दोबारा 'बाहुबली' नेता पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन सुपौल लोकसभा सीट पर दर्ज कर पाएंगी जीत ?

बिहार की सुपौल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर एकबार फिर चुनावी मैदान में मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ.

नई दिल्ली: बिहार की सुपौल लोकसभा सीट एक हाई प्रोफाइल सीट है. इस सीट पर इस बार कांग्रेस और जेडीयू के बीच कांटे का मुकाबला है. कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीत रंजन फिर से सुपौल में चुनावी मैदान में उतरी हैं. वहीं नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस में शामिल जेडीयू ने दिलेश्वर कामत को चुनावी मैदान में उतारा है. इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी की किरण देवी और कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं. सुपौल लोकसभी सीट 2008 में अस्तित्व में आया था. सांस्कृतिक रूप से यह काफी समृद्ध जिला है. नेपाल से करीब होने के कारण यह सामरिक रूप से भी काफी महत्त्वपूर्ण है.

कौन हैं रंजीत रंजन

रंजीत रंजन का का जन्म रीवा, मध्य प्रदेश में हुआ. उनकी परवरिस जम्मू में हुई, पढ़ाई उन्होंने पंजाब में की और फिर दिल्ली में बस गईं.  उनके पूर्वज कश्मीरी पंडित सिख थे. रंजीत रंजन को रंजीता रंजन के नाम से भी जाना जाता है. वह बिहार सर्किट में एक सक्रिय लॉन टेनिस खिलाड़ी थीं जब पप्पू यादव ने 1993 में उन्हें देखा था. पप्पू यादव को उनसे प्यार हो गया और फिर काफी मुश्किलों के बाद दोनों की शादी हुई.

बता दें कि पप्पू यादव मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया हैं. साल 1994 में पप्पू यादव और रंजीता रंजन की शादी हुई और ठीक एक साल बाद 1995  में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा. इस चुनाव में वह हार गई थी. इसके बाद उन्होंने 1999 में पप्पू यादव के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली. साल 2004 में उन्होंने बिहार की सहरसा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद साल 2009 में वह सुपौल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ीं. हालांकि इस चुनाव में जेडीयू के विश्व मोहन कुमार ने उन्हें हरा दिया था. इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सुपौल सीट से जीत दर्ज की और सांसद बनी.

साल 2014 में सुपौल लोकसभा सीट से जीती चुनाव

सुपौल लोकसभा सीट बिहार में आती है जो कि मिथिलांचल इलाके में आता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस पार्टी के रंजीत रंजन ने 3 लाख 32 हजार 927 वोट हासिल किए थे और 59 हजार 672 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. सुपौल लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर जनता दल (यूनाइटेड) के दिल्लेश्वर रहे थे जिन्होंने 2 लाख 73 हजार 255 वोट हासिल किये थे. भारतीय जनता पार्टी के कामेश्वर चौपाल 2 लाख 49 हजार 693 वोट पाकर तीसरे तो NOTA के इनमें से कोई भी नहीं 21 हजार 996 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

सुपौल लोकसभा सीट

सुपौल संसदीय क्षेत्र में यादव और मुस्लिम वोटरों का दबदबा है. ओबीसी और मुसहर मतदाता भी यहां गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.इस संसदीय क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 1,279,549 है। इसमें 672,904 पुरुष और 606,645 महिला वोटर्स हैं.

सुपौल लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 5 सीटें आती हैं- निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज और छत्तापुर. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में इनमें से 3 जेडीयू, एक पर आरजेडी और एक सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget