एक्सप्लोरर

कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण- शिवसेना

मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर शाह के रोड शो के दौरान बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गयी. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि देश में कहीं भी प्रचार करने पर किसी पर कोई रोक नहीं हो सकती.

मुम्बई: शिवसेना नेता संजय राउत ने कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर बुधवार को निशाना साधा और घटना को देश के लोकतंत्र के लिए 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि देश में कहीं भी प्रचार करने पर किसी पर कोई रोक नहीं हो सकती.

राउत ने सवाल किया, ''पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को नहीं चाहतीं. क्या ममता को किसी ने गुजरात में प्रचार करने से रोका?'' उन्होंने कहा कि जानेमाने दार्शनिक और बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा खंडित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर शाह के रोड शो के दौरान बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गयी. बीजेपी अध्यक्ष को इसमें कोई चोट नहीं आयी लेकिन उन्हें अपना रोड शो बीच में रोकना पड़ा था और पुलिस उन्हें सुरक्षित निकालकर ले गई थी. एनसीपी प्रमुख शरद पवार की टिप्पणी कि मोदी नीत अल्पसंख्यक सरकार लंबे समय नहीं चलेगी और उसके साथ वैसा ही होगा, जैसा 1996 में वाजपेयी सरकार के साथ हुआ था, राउत ने कहा कि 23 मई तक काफी अटकलें लगायी जाएंगी (जब लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे).

राज्य में सूखे पर राउत ने कहा कि शिवसेना ने 18 जिलों में राहत कार्य शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, ''हम चारा शिविरों में मदद कर रहे हैं, जरुरतमंद व्यक्तियों को पानी के टैंकर मुहैया करा रहे हैं. यद्यपि उद्धव ठाकरे देश से बाहर हैं लेकिन वे सूखे की स्थिति पर प्रतिदिन जानकारी ले रहे हैं.''

मुझे EVM मशीन के कामकाज पर कोई संदेह नहीं है- अजित पवार

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget