एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: तमिलनाडु कांग्रेस का राहुल गांधी से आग्रह, दक्षिणी राज्य से लड़ें चुनाव

अलागिरी ने कहा कि राहुल गांधी को लोग धर्म और जाति से परे एक नेता के रूप में मानते हैं और इसलिए वह सिर्फ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नहीं हो सकते.उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल उनके आग्रह पर ध्यान देंगे और अपने लिए तमिलनाडु का कोई निर्वाचन क्षेत्र चुनेंगे.

चेन्नई: कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह इस दक्षिणी राज्य से चुनाव लड़ें. इसने कहा कि अगले प्रधानमंत्री के रूप में उनके नाम का प्रस्ताव सबसे पहले यहां से द्रमुक ने किया था.

तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ने के साथ ही गांधी को तमिलनाडु की किसी सीट से लड़ना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वह केवल उत्तरी राज्य से संबंध रखते हैं. वह भारत के लोगों की निधि के रूप में देखे जाते हैं. उन्होंने द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में विपक्ष के जीतने पर अगले प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया था.

अलागिरी ने कहा कि द्रमुक नेता द्वारा बनाए गए धर्मनिरपेक्ष गठबंधन को लोगों का पूरा समर्थन प्राप्त है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इसके मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस इकाई और लोगों की ओर से मैं श्री राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि वह तमिलनाडु में किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें. मुझे पूरा विश्वास है कि (द्रमुक नीत) धर्मनिरपेक्ष प्रोग्रेसिव एलायंस इस आग्रह का पूरा समर्थन करेगा.’’

अलागिरी ने कहा कि राहुल गांधी को लोग धर्म तथा जाति से परे एक नेता के रूप में मानते हैं और इसलिए वह सिर्फ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नहीं हो सकते.उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल उनके आग्रह पर ध्यान देंगे और अपने लिए तमिलनाडु का कोई निर्वाचन क्षेत्र चुनेंगे.

तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि इससे राहुल उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले नेता के रूप में देखे जाएंगे और उन्हें व्यापक जन समर्थन मिलेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह विदेशों से कालाधन वापस लाने और किसानों की आय दोगुना करने जैसे वायदों को पूरा करने में विफल रहे.

अलागिरी ने राज्य में अन्नाद्रमुक नीत राजग गठबंधन को अवसरवादी करार दिया. इस बीच तमिलनाडु कांग्रेस इकाई ने कहा कि नौ लोकसभा सीटों के लिए उसे इच्छुक उम्मीदवारों से 249 आवेदन प्राप्त हुए है. पार्टी तमिलनाडु में नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

यह भी देखें- पीएम मोदी ने शुरू किया #MainBhiChowkidar कैंपेन, कहा- देश का हर नागरिक है चौकीदार

बिहारः महागठबंधन में दरार, तेजस्वी यादव ने कहा- कांग्रेस छोड़े अहंकार

यूपी: 20 फीसदी सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी, वीके सिंह और महेश शर्मा को दोबारा मौका

पूर्व CM और बीजेपी नेता बीसी खंडूरी के बेटे कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल गांधी के साथ मंच पर आए नजर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget