एक्सप्लोरर

तीखी हुई अमेठी की लड़ाई: प्रियंका का स्मृति पर पैसे बांटने का आरोप, स्मृति बोलीं- राहुल लापता उम्मीदवार

प्रियंका गांधी ने बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर गांव के प्रधानों को पैसे बांटने का आरोप लगाया है. प्रियंका के इन आरोपों पर स्मृति ईरानी ने भी पलटवार किया है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर लड़ाई तीखी हो गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर गांव के प्रधानों को पैसे बांटने का आरोप लगाया है. प्रियंका ने कहा है कि बीजेपी महिलाओं से जबरदस्ती कसम दिलाकर वोट मांग रही है. प्रियंका के इस आरोप पर स्मृति ईरानी ने भी जबरदस्त पलटवार किया है.

अमेठी में प्रियंका ने राहुल के लिए संभाला मोर्चा

प्रियंका गांधी इन दिनों अमेठी में भाई राहुल गांधी के लिए मोर्चा संभाल रही हैं. तिलोई विधानसभा के सेमरौता में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है, ‘’यहां प्रधानों को पैसा बांटा जा रहा है. धार्मिक कार्यक्रम दुरदुरिया में महिलाओं को जबरदस्ती कसम दिलाई जा रही है कि वोट बीजेपी को ही देना है, लेकिन उन महिलाओं ने मुझसे मिलकर कहा है कि इस कसम को हम नहीं मानते हम राहुल गांधी को ही वोट देंगे.’’

स्मृति ईरानी ने भी किया पलटवार

प्रियंका के इन आरोपों से बौखलाई स्मृति ईरानी ने कहा, ‘’प्रियंका न ही बोले तो अच्छा होगा. उनका भाई लापता सांसद था और अब लापता उम्मीदवार न हो जाएं. प्रियंका आज परचून की दुकान पर बैठ रही हैं और उनका भाई 15 साल से लापता है.’’ स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘’जो लोग कंबल बांटकर राजनीति चमका रहे वो ना बोले, बल्कि पहले रॉबर्ट वाड्रा ने जो किसानों की जमीन चुराई है वह वापस करें.’’

बता दें कि अमेठी दौरे के दूसरे दिन आज प्रियंका गांधी डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी. गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने बीजेपी की स्मृति ईरानी और आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास को हरा दिया था.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में पीएम मोदी का भाषण आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने दी क्लीन चिट आज अयोध्या में पीएम मोदी की रैली, नहीं जाएंगे राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी भड़काऊ भाषण देने पर आजम खान को फिर मिली सजा, 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर नर्म पड़ा चीन, कहा- मामले को हल करने की कोशिश होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget