एक्सप्लोरर

नेहरू को नीचा दिखाने के लिए नहीं बनाई गई है सरदार पटेल की प्रतिमा- पीएम मोदी

मोदी ने कहा, मैंने पंडित नेहरू का अनादर करने के लिए सरदार पटेल की प्रतिमा नहीं बनवाई. 2,389 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है.

अमरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को 'नीचा दिखाने' के लिए नहीं बनाई गई है. मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा कि हालांकि कांग्रेस कहती है कि पटेल उनके नेता हैं, लेकिन पार्टी का कोई नेता अभी तक प्रतिमा देखने नहीं आया. मोदी ने अपने भाषण में कहा, ''जब आप गूगल पर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा खोजते हैं, तब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और गुजरात का नाम सामने आने पर क्या आपको गर्व महसूस नहीं होता.''

मोदी ने अधिकतर भाषण गुजराती में दिया. उन्होंने कहा, ''मैंने पंडित नेहरू का अनादर करने के लिए सरदार पटेल की प्रतिमा नहीं बनवाई. पटेल का कद इतना ऊंचा है कि आपको दूसरों को उनसे छोटा दिखाने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश करने की जरूरत ही नहीं है.'' मोदी ने नर्मदा नदी पर साधु बेट द्वीप में सरदार पटेल को समर्पित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का पिछले साल 31 अक्टूबर को अनावरण किया था. 2,389 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है.

आतंकवाद को J&K के 'ढाई' जिलों तक सीमित कर दिया- मोदी प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवाद को जम्मू-कश्मीर के केवल 'ढाई' जिलों तक सीमित कर दिया है और देश के किसी अन्य हिस्से में पिछले पांच साल में कोई बम विस्फोट नहीं हुआ. मोदी ने कहा कि उन्होंने गुजरात में जो कुछ सीखा, उससे उन्हें 2017 में चीन के साथ डोकलाम गतिरोध के दौरान मदद मिली. भारत ने चीनी बलों को डोकलाम में सड़क निर्माण से रोक दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बलों के बीच 73 दिन गतिरोध की स्थिति बनी रही थी.

पांच साल में कोई बम विस्फोट नहीं हुआ- पीएम मोदी ने कहा ''मेरे लिये यह चुनावी रैली नहीं है बल्कि यहां जो कुछ मैने सीखा उसके लिए गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहने की खातिर यह रैली है.'' देश में पहले हुईं बम विस्फोट की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''देश के किसी अन्य हिस्से में पिछले पांच साल में कोई बम विस्फोट नहीं हुआ. हमने आतंकवाद को जम्मू-कश्मीर के केवल ढाई जिलों तक सीमित कर दिया है.''

बालाकोट हवाई हमले के बाद भारत से संपर्क साधने की कोशिश संबंधी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर मोदी ने कहा कि नेता को 'फोन उठाने के लिए हमसे सार्वजनिक रूप से अनुरोध करना पड़ा'. उन्होंने देश में कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार सरोवर परियोजना 40 साल पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी. मोदी ने कहा कि कांग्रेस को 2014 में आजादी के बाद सबसे कम सीटों पर जीत मिली और 2019 में वह सबसे कम लोकसभा सीटों पर लड़ रही है, लेकिन तब भी वह सत्तारूढ़ पार्टी बनने का सपना देख रही है.

पीएम के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले अधिकारी निलंबित, कांग्रेस बोली- मोदी जी को जांच कराने में इतनी आपत्ति क्यों है?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget