एक्सप्लोरर

मोदी के इंटरव्यू पर संजय निरुपम का हमला, कहा- जब वह पैदा हुए थे तो उनके घर में चल रहा था कलर टीवी

ईमेल और डिजिटल कैमरा को लेकर पीएम मोदी के बयान के बाद कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने जमकर तंज किया है. ट्विटर पर चुटकी लेते हुए निरूपम ने कहा कि पीएम ने कंप्यूटर पर पूरी पढ़ाई की थी

मुंबईः मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र में उत्तर पश्चिमी सीट से उम्मीदवार संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है. ट्विटर के जरिए हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में उन बातों कोनहीं बताया कि जब वह पैदा हुए थे तब उनके घर में कलर टीवी चल रहा था.

संजय निरूपम ने ट्वीट कर कहा, ''मोदीजी ने टीवी इंटरव्यू में जो बातें छुपाई,वो ये हैं- जब पैदा हुए थे तो उनके घर में कलर टीवी चल रहा था (50 का दशक). बडनगर के मिडिल स्कूल में कंप्यूटर पर पूरी पढ़ाई की थी (60 का दशक). जब प्रचारक थे तो संघ का वाट्स अप ग्रुप चलाते थे. (70और 80 का दशक). फेंकने में पैसा नहीं लगता साहब!''

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था. अपने इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ''एक रैली के दौरान मैंने अपने डिजिटल कैमरा से फोटो खींचा था और उसे ईमेल के जरिए दिल्ली भेजा था. यह बात साल 1987-88 की है.''

पीएम मोदी के इस जवाब के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर चुटकी ली. बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट कर चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि हमलोगों को 90के दशक में डिजिटल कैमरा के बारे में जानकारी हुई थी. लेकिन हमारे चौकीदार को इशकी जानकारी 80 के दशक में ही हो गई थी.

प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, ''हम लोगों को जहां तक जानकारी है तो 90 के दशक में डिजिटल कैमरा के बारे में जानकारी हुई थी. लेकिन हमारे चौकीदार के पास डिजिटल कैमरे और ईमेल की जानकारी 80 के दशक में ही हो गई थी, हालांकि वे उस समय जंगल में थे...महाभारत पढ़ते हुए. बादलों से घिरे हुए. उल्लू बनाने के भी हद होती है भाई.''

प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और कोट करके रीट्वीट कर रहे हैं. मशहूर अभिनेता प्रकाश राज बेंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं. इस सीट से बीजेपी के टिकट पर युवा नेता तेजस्वी सूर्या चुनावी मैदान में हैं.

पीएम मोदी ने कहा- मैंने साल 1987-88 में किया था ईमेल और डिजिटल कैमरा का इस्तेमाल, प्रकाश राज बोले- ...हद होती है भाई 

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मनोज तिवारी ने कहा - कांग्रेस नरेंद्र मोदी की जान की दुश्मन बनी हुई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव
बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल

वीडियोज

गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish
Akshay Kumar के घर Amitabh Bachchan के कुर्ते पर गिरा 4 गिलास पानी, फिर हुआ ये कांड
Salman Khan की Monster में Ali Fazal की एंट्री का दावा, टीजर में दिखेगा भाईजान का रॉ लुक?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव
बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
Embed widget