एक्सप्लोरर

पंजाब: सुखपाल खैरा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, बठिंडा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भुलत्थ से विधायक बने खैरा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद अपना संगठन बनाया था. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटाए जाने के बाद खैरा ने इस साल जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी.

चंडीगढ़: पंजाब एकता पार्टी (पीईपी) के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. भुलत्थ से विधायक बने खैरा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद अपना संगठन बनाया था. खैरा ने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह को भेजा.

खैरा ने त्याग-पत्र में लिखा, ''चूंकि, मैं कल बठिंडा लोकसभा सीट से पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा, ऐसे में एक विधायक के तौर पर राजनीति में नैतिकता और शुचिता को बनाए रखते हुये अपनी भुलत्थ सीट को छोड़ने का फैसला किया है.'' पीडीए पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जिस गठबंधन में पीईपी, बहुजन समाज पार्टी, लोक इंसाफ पार्टी, नवां पंजाब पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और रिवॉल्युशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया शामिल हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए, खैरा ने त्याग पत्र में कहा, ''2017 में मुझे आप के टिकट पर भुलत्थ सीट से विधायक चुना गया था. मैं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा किये गये क्रांतिकारी और ऊंचे वादों के आधार पर आप में शामिल हुआ था. दुर्भाग्य से, उन्होंने न केवल भारत के करोड़ों लोगों की आशाओं को धराशायी कर दिया, बल्कि तुच्छ निजी लाभ के लिए सस्ती राजनीति के निम्नतम स्तर तक उतर चुके हैं.''

खैरा 2015 में आप में शामिल हुए थे. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटाए जाने के बाद खैरा ने इस साल जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी.

प्रज्ञा ठाकुर आदतन अपराधी, छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना में रही हैं शामिल- भूपेश बघेल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget