एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी बोलीं- चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, तो CM योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार कैंपेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार कैंपेन पर तंज कसे. प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिलने संबंधी एक ख़बर ट्विटर पर साझा किया.

उन्होंने कहा, ''गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं. मगर उप्र सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती. किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है. यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं.''

ध्यान रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चौकीदार चोर है' जैसे नारे लगवाते रहे हैं. इसी के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन शुरू किया था.

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''हमारी सरकार जब से सत्ता में आई है हमने लंबित 57,800 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान किया है. ये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है. पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया जिससे किसान भुखमरी का शिकार हो रहा था.''

सीएम योगी ने कहा, ''किसानों के ये 'तथाकथित' हितैषी तब कहां थे जब 2012 से 2017 तक किसान भुखमरी की कगार पर था. इनकी नींद अब क्यों खुली है? प्रदेश का गन्ना क्षेत्रफल अब 22 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हुआ है और बंद पड़ी कई चीनी मिलों को भी प्रदेश में दोबारा शुरू किया गया है. किसान अब खुशहाल हैं.''

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में गन्ना किसानों मामला प्रमुख मुद्दों में से एक है. पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के ट्वीट से स्पष्ट है कि वह सूबे में किसानों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगी. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में किसानों की भूमिका अहम रही है. पार्टी ने कर्जमाफी का दावा किया था. उत्तर प्रदेश के किसानों का आरोप है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया गया.

श्रेय लेने वाली सरकार बताए, नीरव मोदी को भगाया किसने था- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी सभाएं कर रही हैं. उन्होंने पिछले दिनों वाराणसी और इलाहाबाद का दौरा किया था. अब वह 26 मार्च को अयोध्या का दौरा करेंगी. प्रियंका हनुमान गढ़ी का दर्शन करने के अलावा रोड शो और नुक्कड़ सभाएं भी कर सकती हैं. प्रियंका 27 मार्च को बुंदेलखंड और 28 मार्च को बाराबंकी जा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget