एक्सप्लोरर

केजरीवाल को मिला प्रकाश राज का साथ, दिल्ली में AAP उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

प्रकाश राज बेंगलुरु मध्य सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मैंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली की आप सरकार के कामों और भविष्य की कार्ययोजना से प्रभावित होकर आप के लिये प्रचार करने का फैसला किया है.''

नई दिल्ली: मशहूर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज दिल्ली में आप के उम्मीदवारों के लिये शनिवार से चुनाव प्रचार करेंगे. आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि प्रकाश राज इस सिलसिले में पहली जनसभा को उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के बाबरपुर में संबोधित करेंगे. राय ने बताया कि दिल्ली में 12 मई को होने वाले मतदान से पहले प्रकाश राज सभी सात लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे.

राय ने बताया कि उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार दिलीप पांडे के पक्ष में शनिवार को प्रचार करने के बाद रविवार को प्रकाश राज नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बृजेश गोयल के साथ रोड शो करेंगे. इस दिन वह पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पूर्वी दिल्ली में आप ने आतिशी को प्रत्याशी बनाया है.

राय ने बताया कि प्रकाश राज छह मई को चांदनी चौक से आप के उम्मीदवार पंकज गुप्ता के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे. सात मई को कनॉट प्लेस में, आठ मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में, नौ और दस मई को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में उनकी चुनावी सभायें निर्धारित की गयी हैं. फिल्म जगत की अन्य मशहूर हस्तियों को प्रचार में लाने के सवाल पर राय ने कहा कि फिल्म ही नहीं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे. उन्होंने इनमें से किसी का नाम उजागर करने से इंकार करते हुये बताया कि इनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि प्रकाश राज बेंगलुरु मध्य सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. आप सहित अन्य दलों ने उन्हें चुनाव में अपना समर्थन दिया है.

चुनाव भ्रष्टाचार की जड़ बन गया है- प्रकाश राज इस दौरान प्रकाश राज ने बीजेपी और कांग्रेस पर चुनाव को धंधा बनाने का आरोप लगाते हुये कहा कि इन दोनों राष्ट्रीय दलों की वजह से ही चुनाव भ्रष्टाचार की जड़ बन गया है. इस स्थिति से निपटने के लिये अपने देश से प्रेम करने वालों को सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को परास्त करने के मकसद से एकजुट होना चाहिये.

प्रकाश राज ने कहा कि वह आप के सदस्य नहीं है, सिर्फ आम नागरिक की हैसियत से वह आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा, ''मैंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली की आप सरकार के कामों और भविष्य की कार्ययोजना से प्रभावित होकर आप के लिये प्रचार करने का फैसला किया है.'' उन्होंने कहा कि वह मौजूदा केन्द्र सरकार की सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने वाली नीतियों से मतदाताओं को आगाह कर उन्हें बतायेंगे कि चुनाव में जनता जब सही लोगों को चुनती है तो मतदाताओं की जीत होती है और गलत लोगों को चुनने पर जनता हारती है.

प्रकाश राज ने कहा, ''इस सरकार में किसी को सवाल पूछने का हक नहीं है. सरकार सवाल के जवाब में उल्टा सवाल पूछती है. उन्हें (सरकार) समझना चाहिये कि हमने उनको राज करने के लिये नहीं बल्कि सेवा करने के लिये चुना है.''

राहुल गांधी का आरोप- विपक्ष से संबंधित मामलों पर पक्षपाती हो जाता है चुनाव आयोग

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget