एक्सप्लोरर

सियासी घराना: पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं प्रकाश सिंह बादल, बेटा पार्टी अध्यक्ष तो बहू हैं केंद्रीय मंत्री

सियासी घराना में आज बात करेंगे बादल परिवार की. इस परिवार का पंजाब की राजनीति में खासा दखल है. इस बार भी शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में छह चरणों के चुनाव के बाद अब सातवें और आखिरी चरण में सबकी नजरें पंजाब पर टिकी हैं. आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर वोटिंग होगी. यह 13 सीट किसी भी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. जब साल 2014 में केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए की सरकार बनी थी तो राज्य में शिरोमणी अकाली दल-बीजेपी गठबंधन की सरकार थी. लेकिन अब साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में पिछले बार की तुलना में इस बार राज्य में चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदल गया है.

चार बार पंजाब के मुख्‍यमंत्री बने प्रकाश सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल पंजाब की सियासत में सबसे पुरानी पार्टियों में है. इस वक्त इस पार्टी का नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल कर रहे हैं. बादल परिवार का पंजाब की सियासत में खासा दखल रहा है. ऐसे में इस चुनाव में भी पंजाब की 13 सीटों पर इस परिवार और पार्टी के उम्मीदवार काफी महत्व रखते हैं. एक तरफ अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से चुनाव लड़ रही हैं. आइए जानते हैं अकाली परिवार के बारे में सबकुछ...

1947 से भारतीय राजनीति में सक्रिय, देश के सबसे उम्रदराज नेताओं में एक प्रकाश सिंह बादल अकेले नेता हैं, जो पांच बार पंजाब के मुख्‍यमंत्री बने. इन्‍हें पंजाब की राजनीति में बेहद सम्माननीय वरिष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया जाता है. उनका जन्म 8 दिसंबर 1927 में हुआ. उनका जन्म अबुल खुराना गांव (अब पाकिस्तान) के जाट सिख परिवार में हुआ. लाहौर के क्रिश्चियन कॉलेज में उन्होंने शिक्षा पाई. प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का देहांत हो चुका है. प्रकाश सिंह बादल की एक बेटी और एक बेटा है, जिनका नाम सुखबीर सिंह बादल है और वह वर्तमान में पार्टी के अध्यक्ष हैं.

सियासी घराना: पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं प्रकाश सिंह बादल, बेटा पार्टी अध्यक्ष तो बहू हैं केंद्रीय मंत्री

राजनीतिक जीवन के बारे में बात करें तो प्रकाश सिंह बादल की बेटी का विवाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के बेटे से हुआ और यहीं से बादल का राजनीतिक जीवन आरंभ हुआ. 1961 में प्रकाश सिंह बादल को मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया. 1957 और 1969 में वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. वह 1970-71, 1977 से 1980, 1997 से 2002 और 2007 से 2017 तक पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे. इसके अलावा 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष रह चुके हैं. मोरारजी देसाई के शासनकाल में वे सांसद भी बने. उन्‍हें केन्द्रीय मंत्री के तौर पर कृषि और सिंचाई मंत्रालय का उत्तरदायित्व सौंपा गया था.

बेटे सुखबीर सिंह बादल ने संभाली पार्टी की कमान

पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे सुखबीर सिंह बादल को साल 2008 में पार्टी की कमान सौंपी गई. 11वीं और 12वीं लोकसभा चुनाव में वह फरीदकोट से चुनाव जीते. 1998 से 1999 के बीच वे केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहे, इसके अलावा 2001 से 2004 तक राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रहे. 2012 विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव जीती थी.

सियासी घराना: पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं प्रकाश सिंह बादल, बेटा पार्टी अध्यक्ष तो बहू हैं केंद्रीय मंत्री

बहू हरसिमरत कौर बादल हैं केद्रीय मंत्री

हरसिमरत कौर बादल प्रकाश सिंह बादल की बहू हैं. वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं वे बठिंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से साल 2009 से लगातार 15 वीं और 16वीं लोकसभा की सांसद हैं. एक बार फिर वह बठिंडा से चुनाव लड़ रही हैं.

सियासी घराना: पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं प्रकाश सिंह बादल, बेटा पार्टी अध्यक्ष तो बहू हैं केंद्रीय मंत्री

2019 की चुनौती

सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पार्टी साल 2017 में हुए विधानसभा में राज्य की 117 सीटों में केवल 15 सीट पर सिमट गई. हालात देखते हुए इस बार पार्टी और पार्टी अध्यक्ष दोनों के लिए यह चुनाव परीक्षा से कम नहीं है. साल 2014 में शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब की चार लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की थी. जबकि दो सीटें बीजेपी के खाते में आई थी. इस बार पिछले प्रदर्शन को और बेहतर करने की इनके सामने चुनौती होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget