एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- इनकी गलती के कारण करतारपुर साहिब पाकिस्तान में है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के प्रमुख तीर्थस्थल करतारपुर साहिब के बंटवारे के समय पाकिस्तान में जाने को लेकर पार्टी पर तीखा हमला बोला है. पीएम मोदी ने 1984 सिख विरोधी दंगों पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा.

होशियारपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के प्रमुख तीर्थस्थल करतारपुर साहिब के बंटवारे के समय पाकिस्तान में जाने को लेकर पार्टी पर तीखा हमला बोला है. पंजाब के होशियारपुर में पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक गलती के कारण आज करतारपुर साहिब पाकिस्तान में है. बता दें कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक ने करतारपुर में ही अपने अंतिम दिन बिताये थे. पंजाब में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 1984 सिख विरोधी दंगों पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कहा था, ‘सिख दंगा हुआ तो हुआ.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘बंटवारे के समय कुछ ही किलोमीटर दूर हमारा करतारपुर साहिब हमसे छीन लिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की इस ऐतिहासिक बड़ी गलती के चलते पाकिस्तान को हमारी भावनाओं से खेलने का मौका मिल गया.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘शर्मनाक यह है कि जब हम करतारपुर साहिब गलियारे के लिए एक हल लेकर आये तो कांग्रेस के दरबारियों ने पाकिस्तान की प्रशंसा करनी शुरू कर दी. कांग्रेस की इस राजनीति ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा दिया.’’ पीएम मोदी का इशारा पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ था जिन्होंने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की उस गलियारे को लेकर प्रशंसा की थी.

पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच जल बंटवारे को लेकर कांग्रेस को एक और ‘‘पाप’’ करने का दोषी ठहराया. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब और अन्य क्षेत्रों को पानी के हमारे उस हिस्से की जरूरत है जो पाकिस्तान में बह रहा है.’’ वह परोक्ष रूप से सिंधु जल संधि के तहत भारत के हिस्से का बिना इस्तेमाल किये पानी की ओर इशारा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 70 साल हो गया, यहां मेरा किसान पानी के बिना परेशान है. कांग्रेस ने 70 साल इस पानी को नहीं रोका. इनको समझ थी, लेकिन इनको लगा कि पानी रोक देंगे तो वोट बैंक नाराज हो जाएगा.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अपने वोट बैंक की चिंता थी, लेकिन किसानों की चिंता नहीं है. हमने एक-एक बूंद को रोकने का फैसला किया है. एक बूंद पानी भी जिस पर हिंदुस्तान का हक है उसे पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा. मोदी ने पंजाब में बीजेपी शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को ‘दिलों का बंधन’ बताया. बता दें कि पंजाब में एक ही साथ 19 मई को 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है. यह भी पढ़ें- राहुल बोले- 84 दंगों ने दी बहुत पीड़ा, माफी मांगे पित्रोदा, मेरी मां और मनमोहन ने भी मांगी थी माफी BJP कभी अटल-आडवाणी की पार्टी नहीं बनी, न कभी मोदी-शाह की पार्टी बन सकती है- गडकरी सिद्धू को चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget