एक्सप्लोरर

आज अयोध्या में पीएम मोदी की रैली, नहीं जाएंगे राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी

पीएम मोदी की रैली अयोध्या से 35 किलोमीटर दूर गुसाईगंज तहसील में होनी है. सवाल ये पूछा जा रहा है कि आखिर पीएम मोदी क्यों रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे हैं?

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चुनावी रैली करेंगे. हालांकि पीएम मोदी इस दौरान राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी नहीं जाएंगे. पीएम मोदी के रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर अयोध्या के प्रमुख साधु संतों का कहना है कि मोदी ने एक का संकल्प लिया है कि जबतक रामन्दिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता, तबतक वह रामलला के दर्शन नहीं करेंगे.

जिसको आना है आए, न आना हो न आए- राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष

बता दें कि आज पीएम मोदी की रैली अयोध्या से 35 किलोमीटर दूर गुसाईगंज तहसील में होनी है. सवाल ये पूछा जा रहा है कि आखिर पीएम मोदी क्यों रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे हैं? राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कहते हैं जिसको आना है वो आए जिसको न आना हो न आए, सब कुछ राम की मर्ज़ी से होता है.

महाराष्ट्र में पीएम मोदी का भाषण आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने दी क्लीन चिट

बीजेपी पर रामजन्मभूमि का राजनीतिक इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं. अयोध्या फैज़ाबाद के सांसद लल्लू सिंह कहते हैं कि मोदी वो काम कर रहे हैं जो भगवान राम ने किया है, गरीबों को मान सम्मान दिलाया है, उनको घर-बार दिलाया है, मोदी जी राम का ही काम तो कर रहे हैं, जब दर्शन का मन होगा तो दर्शन भी कर लेंगे.

दर्शन नहीं करना पीएम मोदी का संकल्प है- पुजारी 

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास जी महाराज का कहना है कि पीएम मोदी का संकल्प है कि जब भव्य मंदिर बनेगा तो उसकी नींव का पत्थर रखने यानी शिलापूजन करने ही वे आएंगे. राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य रामविलास वेदांती भी यही मानते हैं कि पीएम मोदी का संकल्प है जब वो पूरा होगा तभी वे रामलाल के दर्शन करने आएंगे.

लोकसभा चुनावो में हिन्दू, हिंदुत्व के आसपास चुनाव प्रचार को घुमाने वाली बीजेपी को पीएम के रामलाल के दर्शन नहीं करने जाने पर साधु संतों का साथ मिल रहा है, जाहिर है साधु संतों को उम्मीद है कि भव्य मंदिर जब भी बनेगा बीजेपी या मोदी ही बनवाएंगे. इसीलिए वे दर्शन करने आने या न आने के मसले को तूल नहीं देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें-

भड़काऊ भाषण देने पर आजम खान को फिर मिली सजा, 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक

मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर नर्म पड़ा चीन, कहा- मामले को हल करने की कोशिश होगी

वाराणसी से चुनाव न लड़ने पर बोलीं प्रियंका गांधी- मैंने वहीं किया जो पार्टी ने कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget