एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री के चेहरे पर दिख रहा है 'NYAY योजना' का डर- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, न्याय का मतलब है कि हर साल गरीबों को 3.60 लाख करोड़ रूपये दिए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर डर और हताशा साफ दिखाई दे रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) के अपने वादे का फिर से उल्लेख करते हुए बुधवार को दावा किया कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर डर और हताशा साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जाने वाले हैं और कांग्रेस की सरकार आने वाली है. गांधी ने पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा, ''देश के सामने एक बड़ी चुनौती बेरोजगारी है. हर प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं. ओबीसी समाज ही बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ सकते हैं.''

राहुल ने आरोप लगाया, ''मोदी जी ने 15 लोगों को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये दिए. अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दे दिए गए. लेकिन ओबीसी युवाओं को एक रुपये नहीं दिए.'' उन्होंने कहा, ''बीजेपी के ओबीसी सासंद कहते हैं कि मेरी नहीं सुनी जाती. लेकिन हम सबके साथ मिलकर नीति बनाते हैं. सबको साथ लेकर काम करते हैं.''

गांधी ने 'न्याय' का उल्लेख करते हुए कहा, ''अगर नरेंद्र मोदी अन्याय कर सकते हैं तो कांग्रेस न्याय दे सकती है. मोदी जी ने 15 लाख रुपये का वादा किया था. उन्होंने झूठ बोला था. कांग्रेस पार्टी सच बोलती है कि वह गरीबों को न्यूनतम आय गारंटी देगी.'' गौरतलब है कि गांधी ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह सुनिश्चित करेगी कि देश की न्यूनतम आय सीमा 12,000 रुपये हो. उन्होंने कहा है कि जो भी परिवार इस सीमा से नीचे होगा उसके खाते में कांग्रेस की सरकार 72,000 रुपये सालाना डालेगी.

न्याय की बात हुई तो पीएम का चेहरा बदल गया- राहुल प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम सम्बोधन का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ''मोदी जी का चेहरा आपने देखा? न्याय की बात हुई तो उनका चेहरा ही बदल गया. उन्हें डर है और हताशा भी है कि अब वह जाने वाले हैं और कांग्रेस पार्टी आने वाली है.'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''न्याय का मतलब है कि हर साल गरीबों को 3.60 लाख करोड़ रूपये दिए जाएंगे. हमने तीन राज्यों में 10 दिन के अंदर कर्जमाफी की बात की कही थी. हमने दो दिन में यह कर दिया.''

हम न्याय करते हैं और वो अन्याय करते हैं- कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''हम न्याय करते हैं और वो अन्याय करते हैं.'' गांधी ने यह भी कहा, ''मैं ओबीसी वर्ग को गारंटी दे रहा हूं कि आने वाले समय में आपको और ओबीसी मुख्यमंत्री दिखाई देंगे, और ओबीसी मंत्री दिखाई देंगे. ओबीसी, दलित और किसानों को कांग्रेस में ज्यादा जगह मिलेगी.''

लोकपाल के नवनियुक्त सभी आठ सदस्यों ने ली शपथ

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget