एक्सप्लोरर

लातूर में बोले मोदी- ‘कांग्रेस के घोषणापत्र में पाकिस्तान की भाषा, इन्हें कड़ी से कड़ी सजा देना जरूरी’

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह का कानून खत्म करने की बात कही है. इसपर पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत ने पाकिस्तान का कोई विमान नहीं मारा. कांग्रेस को देश की सेना से कितने सबूत चाहिए?

लातूर: महाराष्ट्र में लातूर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. पीए मोदी ने कांग्रेस को घोषणापत्र को लेकर कहा है कि इनके घोषणापत्र में पाकिस्तान की भाषा है. पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा देना जरूरी है. बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह का कानून खत्म करने की बात कही है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आतंकवादियों के अड्डे पर घुस कर मारेंगे ये नये भारत की नीति है. आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प है. जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में हमने नया विश्वास जगाया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस कह रही है कि हिंसा वाले इलाकों में सैनिकों को मिले विशेष अधिकार को वो वापस ले लेंगे. पाकिस्तान भी तो यही चाहता है.’’

दर्पण में जाकर अपना मुंह देखे कांग्रेस- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’कांग्रेस कह रही है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 कभी नहीं हटाई जाएगी. जो बात कांग्रेस का ढकोसला पत्र कह रहा है, वही बात पाकिस्तान भी कह रहा है.  कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि हम देशद्रोह का कानून हटाएंगे. मैं कहता हूं कि पहले दर्पण में जाकर अपना मुंह देखो. आप कांग्रेस वाले ही थे जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे का नागरित्व छीन लिया था, उनका मतदान करने का अधिकार छीन लिया था.’’

कांग्रेस को देश की सेना से कितने सबूत चाहिए?- पीएम मोदी

मोदी ने कहा, ‘’जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए. अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत ने पाकिस्तान का कोई विमान नहीं मारा. कांग्रेस को देश की सेना से कितने सबूत चाहिए? जिनको सरकार पर भरोसा नहीं है, अपने वीर जवानों पर भरोसा नहीं है, तो ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देना जरूरी है.’’

कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी को लेकर मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्य प्रदेश और दिल्ली में एमपी के मुख्य़मंत्री कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी को लेकर भी पीएम मोदी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है. आपने देखा होगा कल-परसों, कैसे कांग्रेस के करीबियों के घर से बक्सों में भरे हुए नोट मिल रहे हैं. नोट से वोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है.’’

पीएम मोदी ने बीजेपी के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा, ‘’2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो, ये हमारा संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमने 22 फसलों का एमएसपी लागत का डेढ़ गुना तय किया है. हमने बीज से बाज़ार तक पुरानी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए काम किया है.’’

बीजेपी के संकल्प पत्र में किसानों को लाभ- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए अभी 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों के खातों में आज सीधे पैसे जमा हो रहे हैं और बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में घोषित किया है कि चुनाव के बाद हमारी नई सरकार आते ही इस योजना को आगे बढ़ाकर सारे किसानों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा.’’

यह भी पढ़ें-

CBI ने किया लालू की जमानत का विरोध, कहा- ‘विशेष वार्ड में रहकर राजनीतिक गतिविधियां चलाते हैं’

लोकसभा चुनाव: 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग, अजित-ओवैसी की सीटों पर भी वोटिंग, जानें पहले चरण की पूरी जानकारी

IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा

कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी में अबतक 14.6 करोड़ बरामद, 281 करोड़ के अघोषित कैश कलेक्शन का भी पता चला

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget