एक्सप्लोरर

2019 की 19 महिलाएं: गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहीं हैं पंकजा मुंडे, जानिए उनका राजनीतिक सफर

पंकजा मुंडे बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं और महाराष्ट्र के परली से विधायक हैं.इस बार चुनावी मैदान में पंकजा की बहन प्रीतम मुंडे हैं जो पारिवारिक सीट बीड से लड़ रही हैं.

नई दिल्ली: पंकजा मुंडे बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं. जिन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना सहित अन्य राजनीतिक दलों के महागठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत को अब उनकी बेटी पंकजा आगे लेकर चल रही है.

पंकजा मुंडे महाराष्ट्र के परली से विधायक हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं. इस बार चुनावी मैदान में पंकजा की बहन प्रीतम मुंडे हैं जो पारिवारिक सीट बीड से लड़ रही हैं. पंकजा मुंडे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से की थी.

गोपीनाथ मुंडे और प्रज्ञा मुंडे की बेटी होने के अलावा पंकजा मुंडे दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की भतीजी भी हैं. इस तरह से वह न सिर्फ गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत बल्कि प्रमोद महाजन की विरासत भी आगे बढ़ा रही हैं. पंकजा मुंडे का जन्म 26 जुलाई, 1979 को परली में हुआ था. पंकजा के दो भाई-बहन हैं जिनके नाम यशहारी और प्रीतम हैं. पंकजा मुंडे ने एक डॉक्टर से उद्योगपति बने अमित पालवे से शादी की है और उनका आर्यमन नामक एक बेटा है.

पंकजा साइंस से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने एमबीए की पढाई भी की है. परली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने जाने से पहले वह एक गैर सरकारी संगठन का हिस्सा थीं. पुणे में उनका खुद का एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी था और पंकजा को लिखने का भी बहुत शौक था लेकिन उनके पिता ने उनको राजनीति में आने को कहा.

2012 में उनके काफिले पर हमला

फरवरी 2012 में उनके काफिले की कार पर कुछ लोगों ने हमला किया था और वह वहां से किसी तरह बचकर निकली थीं. इसके बाद उन्होंने ऐसी स्थितियों के लिए महिलाओं के लिए एक एप्लिकेशन की शुरुआत की. उन्होंने 'ऐप रक्षा' इस एप्लिकेशन का नाम रखा.

राजनीतिक सफर

2009 में वह परली निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की विधायक बनीं लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने पिता के लिए आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए प्रचार किया. विधानसभा चुनाव से पहले, उन्होंने "पुन्हा संघ यात्रा" की अध्यक्षता की. पंकजा ने 27 अगस्त 2014 को 14 दिनों की यात्रा शुरू होने के दौरान 600 रैलियों और 3500 किलोमीटर सड़क यात्रा करके 79 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया. साल 2014 में उन्होंने 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें ग्रामीण विकास, महिला और बाल कल्याण मंत्रालय आवंटित किया गया था.पंकजा भारतीय जनता युवा मोर्चा की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष भी हैं.पंकजा मुंडे ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ मजबूत अभियान, पानी की पाइपलाइन के कार्यान्वयन के माध्यम से लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए काम करना, चिकित्सा अनुसंधान की बेहतरी के लिए अस्पतालों में प्रयोगशाला सुविधाओं का कार्यान्वयन जैसे कई काम शामिल है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget