एक्सप्लोरर

दिल्लीः आप के 6 उम्मीदवारों की कुल दौलत से तीन गुनी संपत्ति के मालिक हैं चांदनी चौक उम्मीदवार पंकज गुप्ता

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक सभी उम्मीदवारों को नामांकन के दौरान अपनी संपत्ती का खुलासा करना होता है. आयोग के सामने हलफनामा दायर कर इस बात की जानकारी देनी होती है कि उनके पास कितनी संपत्ती है.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के दौरान उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग के समक्ष अपना हलफनामा पेश किया. अपने हलफनामे में सभी उम्मीदवारों ने बताया है कि किसके पास कितनी संपत्तिहै.

हलफनामे के मुताबिक आम आदमी पार्टी की ओर से पंकज गुप्ता सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. जबकि राघव चड्ढा सातवें नंबर हैं. चड्ढा दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी की ओर से रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की ओर से विजेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं.

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुकाबिक पंकज गुप्ता के पास 20.43 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वह चांदनी चौक लोकसभा सीट से आप के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी के दिल्ली में 6 उम्मीदवारों की संपत्ति का तीन गुणा से ज्यादा संपत्ति केवल पंकज गुप्ता के पास है.

दिल्ली में आप के सभी उम्मीदवारों की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो करीब 7 करोड़ पहुंचता है. जबकि अकेले पंकज गुप्ता की संपत्ति 20.43 करोड़ है. साल 2014 में पंकज गुप्ता ने चुनाव नहीं लड़ा था.

दूसरे नंबर पर बलबीर जाखड़ हैं. आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 2.96 करोड़ की संपत्ती है. तीसरे नंबर पर गुग्गन सिंह हैं. उनके पास 1.28 करोड़ की संपत्ति है. चौथे नंबर पर आतिशी हैं. इनके पास 1 करोड़ 20 लाख की संपत्ति है. तीनों उम्मीदवारों ने साल 2014 का चुनाव नहीं लड़ा था.

करीब 95 लाख की संपत्ति के साथ ब्रृजेश गोयल पांचवे नंबर पर हैं. वह नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं. छठे नंबर पर दिलीप पांडे हैं. इनके पास 53 लाख की संपत्ति है.

सातवें नंबर पर राघव चड्ढा हैं. वह दक्षिणी दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं. इनके पास कुल 16 लाख 47 हजार की संपत्ति है. इन तीनों उम्मीदवारों ने भी साल 2014 में चुनाव नहीं लड़ा था.

यहां जानें, दिल्ली में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की दौलत, कौन हैं सबसे ज्यादा अमीर

पीएम मोदी ने बताया कि आखिर वो अपनी मां के साथ क्यों नहीं रहते ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget