एक्सप्लोरर

वोटिंग के दिन प्रधानमंत्री का असम आना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन- तरूण गोगोई

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मोदी कल चुनाव प्रचार कर सकते थे क्योंकि कल कोई मतदान नहीं है. गुरुवार को पहले चरण में पांच संसदीय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है.

जोरहाट: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव प्रचार के लिए असम आना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. तरूण गोगोई ने जोरहाट में डीसीबी बालिका उच्च विद्यालय में यह बात कही जहां वह वोट डालने आये थे. उनके साथ उनके बेटे और सांसद गौरव गोगोई भी थे.

तरूण गोगोई ने कहा, ''आज जब राज्य में पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान चल रहा है तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोट मांगना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.'' वह कोलियाबोर संसदीय क्षेत्र में वोट डालने के लिए लाईन में खड़े थे और बात कर रहे थे. इस सीट से उनके बेटे कांग्रेस के सांसद हैं.

शहीदों के नाम पर वोट मांगना आदर्श आचार संहिता का अप्रत्यक्ष उल्लंघन- गोगोई पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मोदी कल चुनाव प्रचार कर सकते थे क्योंकि कल कोई मतदान नहीं है. असम के शहीदों के नाम पर वोट मांगना आदर्श आचार संहिता का अप्रत्यक्ष उल्लंघन है. शहीद हमारे हैं न कि बीजेपी के.'' मोदी 18 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के वास्ते प्रचार करने के लिए असम में गुरुवार को दो चुनाव रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता से पूछा गया कि क्या बीजेपी राज्य में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित है तो उन्होंने कहा, ''बिल्कुल, वरना मोदी यहां बार-बार क्यों आयेंगे. मोदी देश का चौकीदार होने का दावा करते हैं. उन्होंने उन लोगों से पैसा क्यों नहीं वापस लिया जिन्होंने देश का धन लूटा. बीजेपी बस अच्छे दिन की बात करती है जबकि हम विकास और प्रगति चाहते हैं.''

असम में तीन चरण में मतदान असम में तीन चरण में मतदान है. गुरुवार को पहले चरण में पांच संसदीय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है. तेजपुर, कोलियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर लोकसभा क्षेत्रों में 76,03,458 मतदाता है. इन पांचों सीटों पर 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

इलेक्टोरल बांड: कल होगा फैसला, सरकार चंदा देने वालों के नाम गोपनीय रखना चाहती है, नामों को उजागर करने के पक्ष में EC

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget