एक्सप्लोरर

UPA सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री का बयान जवानों का अपमान- कांग्रेस

मोदी ने कहा, चार महीने में संख्या तीन से बढ़कर छह हो गयी. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने दिल्ली में कहा कि यह पिछली सरकारों में हवाई हमले करने वाले जवानों का अपमान है.

नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के दावों को झूठा बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए विपक्षी पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि यह बयान जवानों की बहादुरी का अपमान है और पार्टी ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा नहीं बनाया. कांग्रेस ने कहा कि मोदी का यह शर्मनाक बयान जवानों के अदम्य साहस और बहादुरी का सीधा अपमान है कि कांग्रेस के समय सर्जिकल स्ट्राइक केवल कागजों पर हुई और कांग्रेस नेता उन्हें वीडियो गेम की तरह सोचते थे.

पार्टी ने एक बयान में दावा किया, ''दुख की बात है कि मोदीजी ने 23 दिसंबर, 2013 की सर्जिकल स्ट्राइक पर तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के बयान को भी झुठला दिया है. यह एक प्रधानमंत्री के राजनीतिक दिवालियेपन को दर्शाता है, जबकि 2019 के चुनाव में हार निकट दिख रही है.''

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के सीकर में एक रैली में कहा था कि कांग्रेस के एक नेता ने चार महीने पहले दावा किया था कि कांग्रेस के शासनकाल में तीन सर्जिकल स्ट्राइक की गयीं और अब एक और नेता कह रहे हैं कि पार्टी ने छह सर्जिकल स्ट्राइक की थीं. मोदी ने कहा, ''चार महीने में संख्या तीन से बढ़कर छह हो गयी. चुनाव पूरे होने तक यह संख्या बढ़कर 600 हो जाएगी. जब स्ट्राइक कागज पर हुई हो तो इसके मायने ही क्या हैं. कांग्रेस केवल झूठ बोलती है.'' उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि ये नेता वीडियो गेम खेलते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को गेम मानकर आनंद लेते हैं.''

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने दिल्ली में कहा, ''मेरा खून खून है. आपका खून पानी है. इस सरकार ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की, वो सही है. लेकिन पिछली सरकार में हमारे जवानों और वायु सेना ने जो स्ट्राइक की, क्या वह केवल कागज पर थी?'' उन्होंने कहा कि यह पिछली सरकारों में हवाई हमले करने वाले जवानों का अपमान है.

अमेठी में कल राहुल गांधी को घेरेंगे अमित शाह, स्मृति के समर्थन में करेंगे रोड शो

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget