एक्सप्लोरर

पूरी तरह त्रासदी साबित हुई मोदी सरकार, चुनाव बाद बन सकती है यूपीए-3 की सरकार- पी चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी के ध्रुवीकरण आधारित चुनाव प्रचार का देश के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में कोई असर नहीं होगा. चिदंबरम ने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी फिर सरकार नहीं बना पाएगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को पूर्णत: त्रासदी करार देते हुए कहा है कि बीजेपी अगली सरकार नहीं बना सकेगी और यूपीए-3 वास्तविकता का रूप ले सकता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी के ध्रुवीकरण आधारित चुनाव प्रचार का देश के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में कोई असर नहीं होगा, हालांकि यह देखना होगा कि उत्तरी और पूर्वी भारत में इसका क्या असर रहता है.

चिदंबरम ने कहा, ''हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी फिर सरकार नहीं बना पाएगी. अगली सरकार गैर-बीजेपी होगी. सरकार के गठन में मौजूदा यूपीए की बड़ी भूमिका होगी. अगर चुनाव बाद और साथी आते हैं तो मुझे लगता है कि यूपीए-3 के अमल में आने की प्रबल संभावना है.'' मोदी सरकार के कामकाज के संदर्भ में चिदंबरम ने कहा कि अर्थिक मोर्चे पर यह स्पष्ट पूरी तरह स्थापित हो गया कि आर्थिक प्रगति धीमी हो गई है और बेरोजगारी पिछले 45 सालों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इकॉनोमी की ओर से तैयार डेटा मेरे पास है जिससे साफ पता चलता है कि अप्रैल, 2019 के तीसरे हफ्ते में बेरोजगारी की दर 8.4 फीसदी तक पहुंच गई है.'' सामाजिक सद्भाव के विषय पर चिदंबरम ने दावा किया कि इस सरकार में देश में खासकर उत्तर भारत में सामाजिक सद्भाव टूट गया और एक समुदाय को दूसरे समुदाय के सामने खड़ा कर दिया गया है.

चिदंबरम ने कहा कि सुरक्षा के मामले पर कहा कि मौजूदा समय में देश पहले के मुकाबले कम सुरक्षित है और हमेशा यह डर बना रहता है कि पाकिस्तान के साथ युद्ध हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पूर्णत: त्रासदी रही है. चिदंबरम ने यह उम्मीद भी जताई कि तमिलनाडु में यूपीए 33 से अधिक सीटें जीतेगा.

पीएम बोले- संपर्क में हैं ममता के 40 विधायक, TMC ने मोदी पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget