एक्सप्लोरर

UP: एक मंच पर आएंगे पुराने दुश्मन, मायावती आज मुलायम के लिए मांगेंगी वोट

उत्तर प्रदेश में आज सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की चौथी संयुक्त रैली मैनपुरी में है. इस दौरान बीएसपी चीफ मायावती अपने पुराने प्रतिद्वंदी एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिये वोट मांगेंगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की चौथी संयुक्त रैली मैनपुरी में है. इस दौरान बीएसपी चीफ मायावती अपने पुराने प्रतिद्वंदी एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिये वोट मांगेंगी. मैनपुरी के क्रिश्चियन फील्ड में दोपहर एक बजे से रैली की शुरुआत होगी. यह रैली इसलिए भी बहुत खास है कि साल 1995 के बाद पहली बार मायावती, मुलायम सिंह के साथ मंच साझा करेंगी.

महागठबंधन की रैली के बारे में मुलायम सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन दल के सभी नेता रैली में हिस्सा लेंगे. शिवपाल यादव रैली में शामिल होंगे कि नहीं इस सवाल पर मुलायम सिंह ने कहा कि वह भाई हैं. बता दें कि एसपी संरक्षक मुलायम सिंह इस बार मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. मुलायम सिंह आजमगढ़ से वर्तमान में सांसद हैं. इस बार आजमगढ़ से एसपी प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं.

मैनपुरी की संयुक्त रैली में एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह रैली को सम्बोधित करेंगे. रैली में नेताओं का दावा है कि 40 लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे. बीएसपी चीफ मायावती सैफई के रास्ते मैनपुरी पहुंचेंगी.

गौरतलब है कि साल 1993 में गठबंधन कर सरकार बनाने वाली एसपी और बीएसपी के बीच पांच जून, 1995 को लखनऊ में हुए गेस्ट हाउस काण्ड के बाद जबर्दस्त खाई पैदा हो गयी थी. हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले एसपी से हाथ मिलाने के बाद मायावती स्पष्ट कर चुकी हैं कि दोनों पार्टियों ने बीजेपी को हराने के लिये आपसी गिले शिकवे भुला दिये हैं. अब सबकी निगाहें आज मायावती के सम्बोधन पर होंगी.

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं. दो चरणों का चुनाव देश में हो गया है. अब तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को 115 लोकसभा सीटों पर है. सभी सात चरणों में तीसरे चरण में सबसे अधिक सीटों पर वोटिंग होगी. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: दूसरे दौर में 67% मतदान, पुद्दुचेरी में सबसे ज्यादा 78 फीसदी मतदान प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो- शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव आयोग ने लॉन्च किया 'वोटर टर्नआउट' एप, ये होगा खास देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget