एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: कल चौथे चरण के लिए 71 सीट पर वोटिंग, दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद

पहले तीन चरण में 303 सीटों पर मतदान हो चुका है, अगले 4 चरणों में 240 सीट पर वोटिंग होनी है. 2014 में इन 240 में से NDA ने 183 सीटों पर जीत दर्ज की थी, NDA की 183 में से 161 सीट बीजेपी के खाते में आई थीं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का कल यानी सोमवार मतदान होगा, इसी के साथ कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी. चौथे चरण में नौ राज्यों में कुल 71 सीट पर मतदान होना है जिसमें 13 करोड़ मतदाता वोट देंगे. यूपी में उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज और कानपुर समेत 13 सीट पर मतदान होगा. सबसे ज्यादा 17 सीटों पर मतदान महाराष्ट्र में होगा. इसमें मुंबई की सभी 6 सीटों पर मतदान होगा.

वहीं बिहार के दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर में मतदान होगा. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 6 और राजस्थान में 13 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं पश्चिम बंगाल में 8 और ओडिशा में 6 सीटों पर मतदान होगा. झारखंड में 3 सीटों पर मतदान होगा.

पहले तीन चरण में 303 सीटों पर मतदान हो चुका है, अगले 4 चरणों में 240 सीट पर वोटिंग होनी है. 2014 में इन 240 में से NDA ने 183 सीटों पर जीत दर्ज की थी, NDA की 183 में से 161 सीट बीजेपी के खाते में आई थीं.

240 में से UPA के खाते में 11 सीट आई थीं जिसमें से 9 कांग्रेस ने जीती थीं. 2014 में इन 240 सीटों में से 46 अन्य के खाते में आईं जिसमें TMC ने सबसे ज्यादा 30 सीटें जीती थीं. चौथे चरण में वीआईपी सीटों में बेगूसराय शामिल हैं जहां गिरिराज सिंह का मुकाबला कन्हैया कुमार से होगा.

इनके अलावा आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बीजेपी के नित्यानंद राय, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की किस्मत दांव पर है. एमपी के सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, फर्रुखाबाद से कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद, जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, आसनसोल से बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री मुनमुन सेन कि किस्मत का फैसला भी evm में बंद हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'

'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा

दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget