एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी, अमित शाह ने मतदाताओं से की अपील, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन क्षेत्रों में भी आज के दिन चुनाव है वहां के लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की है.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से पहले मतदान करने की और इसके बाद जलपान करने की अपील की. पीएम मोदी ने युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स से मतदान करने के लिए विशेष आग्रह किया है.

पीएम मोदी ने कहा, "लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें. अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. पहले मतदान, फिर जलपान"

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि एक मजबूत और ईमानदार नेतृत्व के लिए लोग वोट करें. बीजेपी अध्यक्ष ने वोटिंग वाले राज्यों के लोगों से एक निर्णायक सरकार के चयन के लिए वोटिंग की अपील की. अमित शाह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट उत्तर प्रदेश और देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह ख़त्म कर विकासवाद और राष्ट्रवाद के युग को बनाये रखने में अहम होगा. पहले मतदान फिर जलपान" अमित शाह ने लगभग सभी बड़े राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंंड, छत्तीसगढ़, और उत्तर पूर्व के राज्यों से बेहतर सरकार चुनने के लिए मतदान की अपील की. बता दें कि आज पहले चरण में 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिग्गज नेताओ में महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, महेश शर्मा, आरएलडी चीफ अजीत सिंह, असदुद्दीन ओवैसी और हरीश रावत वो बड़े चेहरे हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha elections First Phase: 1279 में से दागी हैं 213 उम्मीदवार

Lok Sabha Election: 11 अप्रैल को पहले चरण में ज्यादातर सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा Lok Sabha Election 2019: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी, तो इन 11 आईडी प्रूफ से कर सकते हैं वोटिंग देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget