एक्सप्लोरर

EC ने दो और भाषणों पर पीएम मोदी को दी क्लीनचिट, अब तक पांच मामलों में दे चुका है राहत

चुनाव आयोग ने मोदी के खिलाफ पांच शिकायतों पर निर्णय ले लिया है और इन सभी मामलों में उन्हें क्लीनचिट दी. चुनाव आयोग ने गुरुवार को भी प्रधानमंत्री को क्लीनचिट देते हुए कहा था कि उन्होंने बाड़मेर में अपने चुनावी भाषण के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में अपने भाषण में सशस्त्र बलों पर उसके परामर्श या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया. आयोग ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में मोदी की टिप्पणियों में कुछ भी गलत नहीं पाया जहां उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस को 'डूबता टाइटैनिक जहाज' बताया था. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने मोदी के खिलाफ पांच शिकायतों पर निर्णय ले लिया है और इन सभी मामलों में उन्हें क्लीनचिट दी.

आयोग ने कहा, ''महाराष्ट्र के नांदेड़ में नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये एक भाषण में आदर्श आचार संहिता और आयोग के परामर्शों के कथित उल्लंघन से जुड़ी एक शिकायत से संबंधित एक मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र की एक विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की गई थी. मामले की विस्तृत जांच की गई...आयोग का मानना है कि इस मामले में मौजूदा परामर्शों/प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हुआ.''

नांदेड़ में अपने भाषण में मोदी ने कथित तौर पर कहा था कि कांग्रेस आज टाइटैनिक जहाज की तरह हो गई है जो डूब रहा है. जो-जो इस जहाज में बैठा था वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरह या तो खुद ही डूब रहा है या जान बचने के लिए छलांग लगा रहा है. मोदी के वाराणसी में 25 अप्रैल को दिये गये भाषण का जिक्र करते हुए आयोग ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश से एक विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की गई थी. मोदी वहां लोकसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए गये थे.

आयोग ने कहा, ''मौजूदा परामर्शों, आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुसार इस मामले की विस्तृत जांच की गई. पूर्ण प्रतिलिपि की जांच के बाद आयोग का विचार है कि इस मामले में किसी भी तरह के मौजूदा परामर्श/प्रावधानों का उल्लंघन नहीं किया गया है.'' मोदी ने वाराणसी की एक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा पर बल दिया था और कहा था कि नया भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देता है. बालाकोट एयर स्ट्राइक का स्पष्ट संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा था कि दुनिया ने अब आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया है.

चुनाव आयोग ने गुरुवार को भी प्रधानमंत्री मोदी को क्लीनचिट देते हुए कहा था कि उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर में अपने चुनावी भाषण के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया. मोदी ने बाड़मेर में अपनी चुनावी सभा में सशस्त्र बलों का आह्वान किया था और कहा था कि ''भारत के परमाणु बम दिवाली के लिए इस्तेमाल किये जाने के लिए नहीं रखे गये हैं.'' इससे पहले आयोग ने वर्धा में एक अप्रैल को दिये गये प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ भी गलत नहीं पाया था जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अल्पसंख्यक बहुल वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के लिए निशाना साधा था.

UPA सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री का बयान जवानों का अपमान- कांग्रेस

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget