एक्सप्लोरर

'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर EC ने केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को दी चेतावनी

नकवी ने तीन अप्रैल को रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये 'मोदी जी की सेना' शब्द का इस्तेमाल किया था. आयोग के प्रमुख सचिव ने आदेश में नकवी को चेतावनी दी है कि वह सैन्य बलों का राजनीतिक अभियान में जिक्र न करें और भविष्य में इस बारे में सचेत रहें.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चुनाव प्रचार में सैन्य बलों से जुड़े बयान देने पर गुरुवार को चेतावनी देते हुये भविष्य में उनसे इस तरह का बयान देने से बचने को कहा है. आयोग ने गुरुवार को पारित आदेश में नकवी को चेतावनी देते हुये कहा कि वह भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचें. उल्लेखनीय है कि नकवी ने तीन अप्रैल को रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये 'मोदी जी की सेना' शब्द का इस्तेमाल किया था.

इस बयान को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुये आयोग ने नकवी से जवाब-तलब किया था. नकवी द्वारा आठ अप्रैल को दिये गये जवाब के आधार पर आयोग ने कहा कि उनका बयान इस मामले में राजनीतिक दलों के लिये जारी पूर्व आदेश और परामर्श के अनुरूप नहीं है.

आयोग ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और नेताओं को परामर्श जारी कर कहा था कि वे सैन्य बलों के पराक्रम से राजनीतिक या चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से सेना और जवानों का चुनाव अभियान में जिक्र करने से बचें. आयोग के प्रमुख सचिव अनुज जयपुरिया ने आदेश में नकवी को चेतावनी दी है कि वह सैन्य बलों का राजनीतिक अभियान में जिक्र न करें और भविष्य में इस बारे में सचेत रहें.

नेहरू को नीचा दिखाने के लिए नहीं बनाई गई है सरदार पटेल की प्रतिमा- पीएम मोदी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget