एक्सप्लोरर

कल के जनादेश पर निर्भर करेगी देश की दशा और दिशा- अशोक गहलोत

आम चुनावों की गुरुवार को होने वाली मतगणना पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने कहा, कल परिणाम आएंगे, अच्छे परिणाम आएंगे. उन्होंने बीजेपी पर मुद्दाविहीन चुनाव लड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में जनता का जो भी फैसला होगा, वह कांग्रेस को शिरोधार्य होगा. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आएगा. उन्होंने कहा कि कल आने वाले चुनाव परिणाम से तय हो जाएगा कि देश किस दिशा में जा रहा है. दिल्ली से जयपुर लौटे गहलोत ने कहा, ''कल पहले परिणाम आने दीजिए और उसके बाद बात करेंगे कि देश किस दिशा में जा रहा है. देश की दशा और दिशा कल के जनादेश पर निर्भर करेगी, ऐसा मेरा मानना है. यह लोकतंत्र है, लोकतंत्र में लोग किस रूप में जनादेश देते हैं इस पर निर्भर करेगा कि देश किस दिशा में जाएगा.''

आम चुनावों की गुरुवार को होने वाली मतगणना पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने कहा, ''कल परिणाम आएंगे, अच्छे परिणाम आएंगे. एग्जिट पोल पहले भी कई बार सत्य साबित नहीं हुए है. ऐसा ही कल लग रहा है और अच्छे परिणाम आने की हमें पूरी उम्मीद है.'' जोधपुर सीट पर बेटे वैभव गहलोत की जीत के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा, ''जनता का जो भी फैसला होगा, वह हमें शिरोधार्य होगा. हम उसको पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करेंगे. हमें विश्वास है कि जनता का जनादेश हमारे पक्ष में आएगा. जो भी आएगा उसे हम नम्रता के साथ स्वीकार करने जा रहे हैं और हर राजनीतिक दल को करना भी चाहिए.'' उन्होंने बीजेपी पर मुद्दाविहीन चुनाव लड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया.

गहलोत ने कहा, ''कभी केदारनाथ, बद्रीनाथ जाओ...कभी आप ध्यान में बैठ जाओ और पूरे देश में ध्रुवीकरण का संदेश दो. निर्वाचन आयोग को सोचना चाहिए कि क्या उसने अपना दायित्व निभाया.'' उन्होंने कहा, ''मैं समझता हूं कि पूरे चुनाव का ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया, बिना एजेंडे के चुनाव लड़ा गया. बीजेपी ने मुद्दा आधारित राजनीति नहीं की. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रभक्ति, सेनाओं और मंदिर के नाम पर चुनाव जीतने का प्रयास किया अब देखते हैं वह कितने सफल होते हैं.''

गहलोत के साथ विमान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी जयपुर लौटीं. इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं मालूम था कि मैडम वसुंधरा राजे भी इस विमान में हैं. वह फर्स्ट क्लास में थीं और मैं पीछे इकनामी क्लास में था. मुझे तो यहीं पता चला कि वसुंधरा जी भी इसी उड़ान में थीं. उतरते समय मेरी बारी देरी से आई वरना मैं जरूर उनको नमस्कार करता. वे विदेश से लौटी हैं इसलिए मैं उनको शुभकामनाएं देता लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई.''

कांग्रेस का आरोप- बीजेपी के लिए 'इलेक्ट्रॉनिक विक्ट्री मशीन' बन गई है EVM

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget