एक्सप्लोरर

लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ाना चाहती है कांग्रेस, जितिन प्रसाद बोले- धौरहरा के लोगों का दर्द बयां करना चाहता हूं

अपने समर्थकों के साथ सीतापुर पहुंचे जितिन प्रसाद ने धौरहरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की पैरवी भी की. प्रसाद आज 50 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को कांग्रेस लखनऊ से चुनाव लड़ाना चाह रही है, लेकिन वह अपनी परंपरागत सीट धौरहरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. धौरहरा से लखनऊ संसदीय क्षेत्र के लिए नाम प्रस्तावित किए जाने के बाद जितिन प्रसाद आज 50 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए. सीतापुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि धौरहरा संसदीय क्षेत्र के लोगों की भावनाएं और दर्द को मैं बयां नहीं कर सकता.

जितिन प्रसाद ने कहा, मैं केंद्रीय नेतृत्व को यह बताना चाहता हूं कि यहां के लोगों का जुड़ाव मुझसे है और इस जुड़ाव की वजह से यदि मुझे यहीं से लड़ाया जाता है तो बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि 15 साल तक मैंने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर काम किया है उनकी संवेदना से मैं जुड़ा हुआ हूं. यदि मुझे लखनऊ से लड़ने के लिए कहा जाता है तो हाईकमान का निर्णय होगा लेकिन मेरा प्रस्ताव यही है कि मुझे धौरहरा संसदीय क्षेत्र से अवसर प्रदान किया जाए. अपने समर्थकों के साथ सीतापुर पहुंचे जितिन प्रसाद ने धौरहरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की पैरवी भी की.

बड़ी बात यह है कि जिस लखनऊ सीट से जितिन प्रसाद के लोकसभा चुनाव लड़ने की बात चल रही है, वहां से बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

कौन हैं जितिन प्रसाद जितिन प्रसाद राजनीतिक घराने से हैं. उनके पिता जितेन्द्र प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं. उनके पिता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष(1995) भी रहे हैं. साथ ही वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. जितिन प्रसाद को राजनीतिक जमीन बचपन से ही मिली. उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल (देहरादून, उत्तराखंड) से की और बाद में स्नातक में दिल्ली विश्विवद्यालय से बी.कॉम किया. इसके बाद जितिन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (दिल्ली) से MBA किया है.

2001 में वह सक्रिय रूप से राजनीति में आए. 2001 में वह युवा कांग्रेस के सचिव बने और फिक 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा. जितिन प्रसाद ने अपना पहला लोकसभा चुनाव अपने गृह लोकसभा सीट शाहजहांपुर से लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद पहली बार जितिन प्रसाद को 2008 में केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया.

इसके बाद 2009 में वह धौरहारा लोकसभा सीट से लड़े और भारी बहुमत से जीते. इसके बाद उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और केन्द्रीय राज्यमंत्री जैसे कई बड़े जिम्मेदारी दी गई.

लोकसभा चुनाव: EC ने जारी की तीसरे चरण के लिए अधिसूचना, 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर वोटिंग

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget