एक्सप्लोरर

राहुल बोले- कहा गया था कि मोदी 10-15 साल तक पीएम रहेंगे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें ध्वस्त किया

राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं. किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं. इसलिए बीजेपी चुनाव हार रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे है. राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का अनुमान है कि अबतक के चुनाव में बीजेपी हार रही है. उन्होंने कहा, ''2014 से कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी कम से कम 10-15 साल तक रहेंगे. लेकिन अब कांग्रेस ने उन्हें ध्वस्त कर दिया है. राहुल ने कहा कि 15-20 दिनों में मोदी जाने वाले हैं. राहुल ने इस दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि चौकीदार ही चोर है और ये एक नारा, एक सच्चाई है. राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना का अपमान और राजनीतिकरण कर रही है.

मोदी ने रोजगार के लिए युवाओं से झूठा वादा किया- राहुल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ''चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है. स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं. किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं. इसलिए बीजेपी चुनाव हार रही है.'' उन्होंने कहा, ''बेरोजगारी इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है. मोदी जी ने युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का झूठा वादा किया था.''

'चौकीदार चोर है' विवाद: राहुल बोले- मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, बीजेपी या नरेंद्र मोदी से नहीं

भारतीय सेना का राजनीतिकरण कर रहे हैं मोदी- राहुल

राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा, ''भारतीय सेना नरेंद्र मोदी की सेना नहीं. यह हिंदुस्तान की सेना है. मोदी जी ने सेना की तुलना वीडियो गेम से करके सेना का अपमान किया है. कांग्रेस ने कभी सेना का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया.'' उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सिर्फ भारतीय सेना को जाता है. नरेंद्र मोदी भारतीय सेना का राजनीतिकरण कर रहे हैं.''

मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, BJP-मोदी से नहीं- राहुल

सुप्रीम कोर्ट अवमानना मामले पर राहुल गांधी ने कहा, ''चौकीदार चोर है' एक नारा है. मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है, बीजेपी और नरेंद्र मोदी से नहीं मांगी. मैंने इसलिए माफी मांगी क्योंकि मैंने सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही के दौरान कमेंट किया था.''

यह भी पढ़ें-

‘फोनी’ तूफान से ओडिशा में 8 की मौत, जनजीवन अस्त व्यस्त, मोबाइल नेटवर्क-बिजली जैसी जरूरी सेवाएं ठप

राहुल के गढ़ अमेठी में आज स्मृति के लिए रोड शो करेंगे अमित शाह, प्रियंका भी भाई के लिए मांगेंगी वोट

नॉर्थ कोरिया ने किया शॉर्ट रेंज मिसाइलों का परीक्षण, अमेरिका के साथ रिश्तों पर पड़ सकता है असर

पांचवां चरण: बीजेपी के 48 में से 38 उम्मीदवार करोड़पति, पूनम सिन्हा 193 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget