एक्सप्लोरर

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- इन्हें नीरव और मेहुल को पैसे देने का कोई मलाल नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे कारोबारियों को पैसे देने का कोई मलाल नहीं है.

श्रीनगर (उत्तराखंड): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे कारोबारियों को पैसे देने का कोई मलाल नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे में बीजेपी को कांग्रेस पार्टी के न्यूनतम आय योजना पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए. राहुल गांधी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा, श्रीनगर और हरिद्वार में रैलियों को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने एक पल भी नहीं सोचा, जब उन्होंने आपका पैसा नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अनिल अंबानी जैसों को दिया.’’ राहुल गांधी ने कहा कि लेकिन अब जब कांग्रेस पार्टी गरीबों की मदद करना चाहती है तो वो पूछ रहे हैं कि पैसे कहां से आएंगे. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैंने आर्थिक विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया है और उन्होंने कहा कि यह अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारे बगैर न्याय योजना सटीक है.’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में गरीबों के लिए की गई 'न्याय' योजना गरीबी पर एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होगी, जबकि इसका अर्थव्यवस्था पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना के तहत हर साल सबसे गरीब 20 फीसदी लोगों के बैंक खाते में पैसे दिए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि हर लाभार्थी के खाते में पांच साल में कुल 3. 6 लाख रूपये जमा होंगे. साल 2014 में किए वादों से मुकर कर किसानों और युवाओं को बेहाल छोड़ने का पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि हर किसी के बैंक खाते में 15 लाख रूपये डालने के वादे, किसानों से किए गए कर्ज माफी के वादे और युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ. उन्होंने पूछा , ‘‘मोदी इन चुनाव रैलियों में उन नारों के बारे में क्यों नहीं बोलते?’’ राहुल ने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार देते हुए दावा किया कि इसने छोटे मंझोले कारोबारियों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस एकीकृत कर व्यवस्था को सरल बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कर्ज नहीं देने पर किसानों को जेल नहीं भेजा जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यदि मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जेल नहीं भेजे जा रहे हैं तो फिर किसानों को जेल क्यों भेजा जाना चाहिए? कांग्रेस किसानों के साथ है, नरेंद्र मोदी को पूंजीपतियों के साथ रहने दीजिए.’’ राहुल ने किसानों का कर्ज माफ करने के अलावा किसानों के लिए एक अलग बजट पेश करने की भी बात कही. उत्तराखंड में 11 अप्रैल को पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा. यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है पीएम मोदी बोले- कांग्रेस डूबते ‘टाइटेनिक’ जहाज की तरह, झूठे वादे करके 'गजनी' की तरह भूल जाती है प्रियंका का बीजेपी नेताओं पर हमला, कहा- ये लोग सच्चे देशभक्त होते तो इंदिरा और राजीव गांधी का सम्मान करते देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget