एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस डूबते ‘टाइटेनिक’ जहाज की तरह, झूठे वादे करके 'गजनी' की तरह भूल जाती है

पीएम मोदी कांग्रेस को डूबता ‘टाइटेनिक’ जहाज बताने के अलावा यह भी कहा कि जब भी कांग्रेस मुश्किल में होती है तब वह झूठे वादे करती है और गजनी बन जाती है.

नांदेड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस से किसी भी प्रकार की चुनावी चुनौती मिलने की बात को खारिज किया और उसे ‘डूबता हुए टाइटेनिक जहाज’ के समान करार दिया . उन्होंने राजद्रोह कानून खत्म करने का वादा करने को लेकर भी कांग्रेस की निंदा की. उन्होंने मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़, लातूर, हिंगोली और परभनी के बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो दूसरी सीट चुनी है वहां बहुसंख्यक समुदाय अल्पमत में है.

मध्य वर्ग के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में कुछ नहीं- मोदी

कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीबों के लिए न्यूनतम आय गारंटी सुनिश्चित करने संबंधी उसके वादे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल की इस योजना के वास्ते धन जुटाने के लिए मध्य वर्ग पर बोझ डालने की योजना है. उन्होंने दावा कि देश की रीढ़ की हड्उी मध्य वर्ग के लिए कांग्रेस के इस घोषणापत्र में कुछ नहीं है.

मोदी ने कहा कि जब भी कांग्रेस मुश्किल में होती है तब वह झूठे वादे करती है और गजनी (आमिर खान द्वारा निभाया गया यादाश्त भूल जाने वाला किरदार) बन जाती है. मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस एक ऐसा टाइटेनिक जहाज है जो डूब रही है. ’’ उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में पार्टी घटकर 44 सीटों पर सिमट गयी, इस बात उसे और बुरी स्थिति का डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के जितने विधायक हैं, उससे कहीं अधिक वहां उसके गुट हैं.

कांग्रेस का वादा टुकड़े टुकड़े गैंग को खुला लाइसेंस देने जैसा- मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘राजद्रोह कानून को खत्म करने का कांग्रेस का वादा टुकड़े टुकड़े गैंग को खुला लाइसेंस देने जैसा है.’’  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदार को दूसरी सुरक्षित सीट ढूढने के लिए सूक्ष्मदर्शी का इस्तेमाल करना पड़ा और उन्होंने जो सीट चुनी है वहां बहुसंख्यक समुदाय अल्पमत में हैं, उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी वाम के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे.

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी और केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं. वायनाड में गांधी के रोडशो की तस्वीरों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘किसी भी व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष के इस रोड शो में कांग्रेस के झंडे ढूंढने पड़ेंगे.’’  उन्होंने कहा,‘‘क्या अमेठी इस अपमान को बर्दाश्त करेगा?’’  उन्होंने कहा , ‘‘हिंगोली से कांग्रेस सांसद (राजीव सातव), (राकांपा प्रमुख) शरद पवार और उनके कमांडर प्रफुल्ल पटेल चुनाव के मैदान से भाग गये हैं.’’  ये तीनों नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

कांग्रेस और उसके सहयोगी दो प्रधानमंत्री चाहते हैं- मोदी

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ही जम्मू कश्मीर की समस्या और आतंकवाद और नक्सलवाद की बुराई के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान से पैसा लेने वाले अलगाववादियों के साथ बातचीत के लिए इच्छुक होने का आरोप लगाया. मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं की मांग का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस और उसके सहयोगी दो प्रधानमंत्री चाहते हैं.. एक दिल्ली में, दूसरा जम्मू कश्मीर में.’’

यह भी पढ़ें-

ममता बनर्जी का दावा, कहा- मोदी को हराएंगे, TMC की अगुवाई में बनेगी केंद्र की सरकार

BLOG: वाराणसी में प्रियंका गांधी का यह 'सरप्राइज मूव' बीजेपी के लिए संकट पैदा कर सकता है!

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है

बीजेपी ने 18वीं लिस्ट में किया 24 नामों का एलान, अब तक मैदान में उतारे 407 उम्मीदवार

ABP न्यूज पर पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठ का सच देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget