एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने जितिन प्रसाद को मनाया, अब धौरहरा के बदले लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

जिस लखनऊ सीट से जितिन प्रसाद के लोकसभा चुनाव लड़ने की बात चल रही है, वहां से बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को कांग्रेस ने मना लिया है. सूत्रों के मुताबिक जितिन प्रसाद अब धौरहरा के बदले लखनऊ से चुनाव लड़ सकते हैं. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि नाराज़ जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते है. हालांकि कांग्रेस की तरफ से रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन सभी खबरों को बकवास बताया था.

लखनऊ में राजनाथ बनाम जितिन?

बड़ी बात यह है कि जिस लखनऊ सीट से जितिन प्रसाद के लोकसभा चुनाव लड़ने की बात चल रही है, वहां से बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है. दरअसल जितिन ने लखनऊ से लड़ने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था. वह अपनी परंपरागत सीट धौरहरा से ही लड़ना चाहते थे.

कौन हैं जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद राजनीतिक घराने से हैं. उनके पिता जितेन्द्र प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं. उनके पिता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष(1995) भी रहे हैं. साथ ही वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. जितिन प्रसाद को राजनीतिक जमीन बचपन से ही मिली. उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल (देहरादून, उत्तराखंड) से की और बाद में स्नातक में दिल्ली विश्विवद्यालय से बी.कॉम किया. इसके बाद जितिन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (दिल्ली) से MBA किया है.

2001 में वह सक्रिय रूप से राजनीति में आए. 2001 में वह युवा कांग्रेस के सचिव बने और फिक 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा. जितिन प्रसाद ने अपना पहला लोकसभा चुनाव अपने गृह लोकसभा सीट शाहजहांपुर से लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद पहली बार जितिन प्रसाद को 2008 में केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया.

इसके बाद 2009 में वह धौरहारा लोकसभा सीट से लड़े और भारी बहुमत से जीते. इसके बाद उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और केन्द्रीय राज्यमंत्री जैसे कई बड़े जिम्मेदारी दी गई.

संगीत सुनना और किताबें पढ़ना है पसंद

जितिन प्रसाद ने पूर्व पत्रकार नेहा सेठ से फरवरी 2010 में शादी की. उनको जंगल सफारी पसंद है. वह फिल्में देखना, संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद करते हैं. जितिन प्रसाद खाने के भी शौकीन है. वह दुनिया भर के विभिन्न व्यंजनों को भी आज़माने का शौक रखते हैं. उन्हें दोस्तों के साथ बातचीत करना भी पसंद है. वह इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली, और बोट हाउस क्लब, नैनीताल के सदस्य हैं. वह फुटबॉल के अलावा घुड़सवारी और राफ्टिंग, नौकायन, जैसे खेलों में भाग लेना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: UP की 3 सीटों सहित BJP ने चौथी लिस्ट में जारी किए 11 उम्मीदवारों के नाम

बिहार एनडीए ने किया उम्मीदवारों का एलान, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद तो बेगूसराय से गिरिराज सिंह को मिला टिकट, पढ़ें पूरी लिस्ट सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का हमला, बोले- देश की जनता और सेना से माफी मांगें राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने पहले लोकपाल, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget