एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस में आए बीजेपी सांसद अशोक दोहरे को इटावा से मिला टिकट, आज ही हुए थे शामिल

बीजेपी सांसद अशोक दोहरे ने आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार की. इस दौरान कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे. बीजेपी ने इटावा से अशोक दोहरे का टिकट काट दिया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने इटावा लोकसभा सीट से टिकट देकर बीजेपी सांसद अशोक दोहरे को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. दोहरे ने आज सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी. राहुल गांधी ने बकायदा पार्टी के चिन्ह वाला अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया था.

Lok Sabha Election 2019: ये हैं बीजेपी, कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी, यहां जानें कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव

अशोक दोहरे टिकट कटने के चलते बीजेपी से नाराज़ चल रहे थे. बीजेपी सांसद अशोक दोहरे ने आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार की. इस दौरान कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे. बीजेपी ने इटावा से अशोक दोहरे का टिकट काट दिया था.

बता दें कि अस्सी लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने अभी तक 61 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और इनमें से पार्टी ने 12 सांसदों को टिकट देने से मना कर दिया है जबकि इनमें से दो सांसदों ने पहले ही पार्टी से किनारा कर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

कुशीनगर: कांग्रेस ने आरपीएन सिंह, भाजपा ने विजय दूबे तो सपा-बसपा गठबंधन ने नथुनी कुशवाहा पर लगाया दांव

इलाहाबाद से भाजपा के सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने सपा का दामन थाम लिया और पार्टी ने उन्हें बांदा से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया. इसी तरह बहराइच की भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले ने कांग्रेस का झंडा थाम लिया और उन्हें पार्टी ने बहराइच से ही प्रत्याशी भी घोषित कर दिया.

इनके अलावा जिन प्रमुख सांसदों के टिकट भाजपा ने काटे उनमें फतेहपुर सीकरी के चौधरी बाबू लाल, कुशीगनर के राजेश पांडेय, कानपुर से मुरली मनोहर जोशी, बाराबंकी से प्रियंका रावत, शाहजहांपुर से केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, मिश्रिख (सु) से अंजू बाला, संभल से सत्यपाल सैनी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget