एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ मणिशंकर अय्यर के बयान की निंदा की

सुरजेवाला ने कहा, ''हम मणिशंकर अय्यर सहित उन सभी की निंदा करते हैं जो अपने शब्दों की मर्यादा भूल गए. उन्होंने कहा कि उचित मंच पर इस विषय को रखा जाएगा और उचित कदम उठाया जाएगा.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'नीच' वाली टिप्पणी को मणिशंकर अय्यर द्वारा सही ठहराने की निंदा की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने खुद राजनीतिक संवाद का स्तर गिराने का काम किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''घृणा, हिंसा और गाली-गलौज बीजेपी के हथियार हैं. प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत विरोध की आग में इतने अंधे हो गए हैं कि वह पद की गरिमा भूल गए. उन्होंने पद की गरिमा को धूमिल किया है.''

सुरजेवाला ने कहा, ''हम मणिशंकर अय्यर सहित उन सभी की निंदा करते हैं जो अपने शब्दों की मर्यादा भूल गए. ऐसा लगता है कि कुछ लोग सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा करते हैं. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे हम दण्डित करते हैं. ऐसी भाषा कांगेस की परंपरा नहीं है.'' यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी अय्यर पर कोई कार्रवाई करेगी तो सुरजेवाला ने कहा कि उचित मंच पर इस विषय को रखा जाएगा और उचित कदम उठाया जाएगा.

सुरजेवाला ने सवाल किया, ''क्या प्रधानमंत्री जी आप बताएंगे कि नेहरू और राजीव गांधी जी के बारे में आपने जिस अनर्गल भाषा का इस्तेमाल किया तो क्या माफी मांगी? क्या 50 करोड़ की गलफ्रेंड वाला बयान दिया, तो उसके लिए माफी मांगी? सोनिया जी को कांग्रेस की विधवा कहा, क्या अपने कभी माफी मांगी?'' उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने शब्दों की मर्यादा गिराने की परंपरा शुरू की है. सुरजेवाला ने कहा कि शब्दों की मर्यादा और गरिमा की हत्या करने के लिए प्रधानमंत्री को आत्मचिंतन करना चाहिए.

अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया रैलियों के बयानों का हवाला देते हुए लेख में कहा है, ''देश की जनता किसी भी सूरत में 23 मई को मोदी को सत्ता से हटा देगी. अब तक के सबसे ज्यादा ऊटपटांग बयान देने वाले प्रधानमंत्री की यह माकूल विदाई होगी. याद है 2017 में मैंने मोदी को क्‍या कहा था? क्‍या मैंने सही भविष्‍यवाणी नहीं की थी?''

दरअसल, अय्यर ने 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहा था. इस बयान पर खासा बवाल मचा था और बाद में कांग्रेस नेता को माफी मांगनी पड़ी थी. कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था, हालांकि कुछ महीनों के बाद उनका निलंबन निरस्त हो गया था.

प्रियंका गांधी का पीएम पर तंज, कहा- मोदी का सच अब लोगों के 'रडार' पर है

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget