एक्सप्लोरर

मोदी सरकार को घेरने के लिए एक मंच पर होंगे कई विपक्षी दल, सोनिया-राहुल गांधी करेंगे संबोधित

केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए शनिवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एक मंच पर होंगे. इस आयोजन का मकसद एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत लाना है.

नई दिल्ली: शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की मौजूदगी में विपक्षी दलों के नेताओं का बड़ा मंच सजेगा. इसका आयोजन समृद्ध भारत संस्था के ज़रिए किया जा रहा है. इनमें 200 से ज़्यादा तमाम क्षेत्रों के एनजीओ और सिविल सोसाइटी के संगठनों को न्योता है.

इस आयोजन का मकसद एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत लाना है. सोनिया गांधी ने हाल में जिन विपक्षी दलों के साथ एकता दिखाई थी, उन्हीं दलों को इस बैठक में बुलाया गया है.

इन संगठनों ने एनडीए सरकार को हटाने के लिए तीन स्तर पर तैयारी की है. पहला, जो विपक्षी दल आएंगे उनके घोषणा पत्रों का मिलान करने पर इन संगठनों ने पाया कि है करीब 42 बातें सभी दलों की मिलती जुलती हैं.

दूसरा, एक चार्जशीट भी तैयार की गई है. इसमें एनडीए सरकार के तमाम सेक्टर में क्या किया इस बात की जानकारी होगी. इस चार्जशीट को लॉन्च किया जाएगा. साथ ही ये एलान भी होगा कि ये सभी संगठन इन दोनों चीजों को लेकर देश भर में घर घर जाएंगे. माना जा रहा है कि, इन संगठनों से लाखों लोग जुड़े हैं जो एनडीए सरकार के खिलाफ मुहिम चलाएंगे. दरअसल, इस पूरी मुहिम की थीम 2004 की तर्ज पर है. साथ ही 2019 के चुनावों में जनता के सामने कोशिश एक कॉमन और प्रोग्रेसिव एजेंडा पेश करने की है.

इसके अलावा भविष्य में गैर बीजेपी मिली जुली सरकार की सूरत में एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम का भी नए सिरे से आगाज़ करने की तैयारी है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, डीएमके, आरजेडी, टीडीपी, एनसीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आप, जेडीएस, टीएमसी, योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया और सीपीआईएल के हिस्सा लेंगे. प्रमुख वक्ताओं में सियासी जगत से कांग्रेस से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सीपीएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा, आरजेडी से मनोज झा, डीएमके से टीकेएस इलंगोवन, योगेंद्र यादव और सीपीआईएमएल की कविता कृष्णन शामिल हैं. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा. सुबह 10 बजे राहुल गांधी बोलेंगे, दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी से कार्यक्रम में शामिल होंगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget