एक्सप्लोरर

मोदी को फिर से PM बनाने के लिए साथ काम कर रहे हैं कांग्रेस और लेफ्ट- ममता बनर्जी

बनर्जी ने कहा, अगर आप सीपीआईएम या कांग्रेस के लिए वोट करेंगे तो वह सीधे बीजेपी को चला जाएगा क्योंकि वे सभी साथ हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में अपने शासन के दौरान जो लोग वाम मोर्चे का समर्थन करते थे, उन्होंने पाला बदल कर पश्चिम बंगाल में बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है.

रैना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टी फिलहाल जारी लोकसभा चुनावों में बीजेपी की मदद के लिए साथ मिलकर काम कर रही है ताकि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकें. उन्होंने कहा कि राज्य में अपने शासन के दौरान जो लोग वाम मोर्चे का समर्थन करते थे, उन्होंने पाला बदल कर पश्चिम बंगाल में बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है.

बनर्जी ने वर्द्धमान जिले में यहां एक रैली में कहा, ''कांग्रेस और सीपीआईएम ने बीजेपी की मदद के लिए हाथ मिला लिया है ताकि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन सकें. बीजेपी राम की तरह बीच में है, बाम (वाम मोर्चा) उसके बाएं तरफ और श्याम (कांग्रेस) उसके दाएं तरफ और ये तीनों एक साथ हैं.''

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा, ''जो सीपीआईएम के हरमद हुआ करते थे अब बीजेपी में मालिक बन गए हैं.'' पश्चिम बंगाल में गुंडों, असामाजिक तत्वों और सशस्त्र कैडरों को अक्सर हरमद कहा जाता है. उन्होंने लोगों से कांग्रेस या सीपीआईएम के लिए वोट नहीं करने की भी अपील की.

बनर्जी ने कहा, ''अगर आप सीपीआईएम या कांग्रेस के लिए वोट करेंगे तो वह सीधे बीजेपी को चला जाएगा क्योंकि वे सभी साथ हैं.'' बीजेपी नेताओं पर व्यंग्य करते हुए बनर्जी ने कहा कि बीजेपी केवल चुनावों के दौरान आती है जैसे बसंत में कोयल नजर आती है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी नेता राज्य को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

इससे पहले दीवान दीघि में जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने दार्जीलिंग निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के मौजूदा सांसद एस एस आहलुवालिया पर पश्चिम बंगाल को विभाजित करने के लिए क्षेत्र में समस्याएं खड़ी करने का आरोप लगाया. आहलुवालिया इस बार वर्द्धवान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने आहलुवालिया को तृणमूल कांग्रेस की मुमताज संघमित्रा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने र‍ंजीत मुखर्जी को जबकि सीपीआईएम ने आभास रॉय चौधरी को दुर्गापुर-वर्द्धमान सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. यहां 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं.

गुजरात: 26 लोकसभा सीट और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल होगी वोटिंग

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget