एक्सप्लोरर

कल कांग्रेस में शामिल होंगी अभिनेत्री उर्मिला मांतोड़कर, राहुल गांधी से मुलाकात भी करेंगी

मुम्बई नार्थ वेस्ट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरुपम ने जिस उत्तर मुंबई सीट को छोड़ा है, कांग्रेस उसी सीट से उर्मिला मांतोड़कर को अपना उम्मीदवार बना सकती है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मांतोड़कर कल कांग्रेस में शामिल होंगी. इस दौरान वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगी. उर्मिला मांतोड़कर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा काफी पहले से चल रही थी. खबर है कि कांग्रेस उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट भी दे सकती है.

उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं उर्मिला

खबरों के मुताबिक, मुम्बई नार्थ वेस्ट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरुपम ने जिस उत्तर मुंबई सीट को छोड़ा है, वहां से कांग्रेस का कोई नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे. यही वजह है कि इस बार कांग्रेस यहां से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतार सकती है. इसी सीट से मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी है.

उत्तर मुंबई सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी हैं सांसद

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उर्मिला मातोंडकर उनका ये प्रपोजल स्वीकार कर लेंगी और इस सीट पर उन्हें भारी मतों से जीत मिलेगी. अभी इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं. उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है.

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत चुके हैं गोविंदा 

इस सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. गोविंदा ने 2004 को लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था. 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने. इसके बाद 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई. ये सीट बीजेपी का गढ़ है. मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है.

फिल्मों की बात करें तो उर्मिला मातोंडकर रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी, जंगल जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके दर्शकों का दिल जीत चुकी है. कुछ समय पहले उर्मिता फिल्क 'ब्लैकमेल' के गाने 'बेवफा ब्यूटी' में नज़र आईं थीं.

यह भी पढ़ें-

सर्वे: हरियाणा में बीजेपी तो पंजाब में कांग्रेस मारेगी बाजी, जानें कहां किसको कितनी सीटें मिल रही हैं?

सर्वे: हिमाचल-उत्तराखंड में कांग्रेस पर भारी पड़ेगी बीजेपी, J&K में नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 3 सीटें

28 मार्च को कांग्रेस का 'हाथ' थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करेंगे Trailer: लाल बहादुर शास्त्री की मौत या हत्या? कई गंभीर सवाल उठाती है फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget