एक्सप्लोरर

दिल्ली: बीजेपी ने तेज की अपने प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया

बीजेपी के एक शीर्ष नेता ने कहा कि पार्टी गठबंधन से जुड़े घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है, लेकिन वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई.

नई दिल्ली: बीजेपी ने दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. यह प्रक्रिया ऐसे समय में तेज हुई है जब दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन की संभावनाएं अधर में हैं. सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी को बुधवार को उम्मीदवार चयन के लिए होने वाली एक अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए वापस बुलाया गया है.

बीजेपी के एक शीर्ष नेता ने कहा कि पार्टी गठबंधन से जुड़े घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है, लेकिन वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, ''आप-कांग्रेस गठबंधन की स्थिति में कुछ सामंजस्य बनाना पड़ सकता है. लेकिन बदतर से बदतर स्थिति में भी सिर्फ 2-3 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे लाए जा सकते हैं.'' दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है.

गौरतलब है कि 'आप' नेता संजय सिंह ने आज गठबंधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के बाद मीडिया को बताया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर पूर्णविराम लग चुका है, इसलिए 'आप' अकेले चुनाव लड़ेगी. सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन करने से इनकार कर दिया है और हम सिर्फ दिल्ली में गठबंधन नहीं करना चाहते.

यह चुनाव राम और रावण, गोडसे और गांधी के बीच है- नवजोत सिंह सिद्धू

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
स्टालिन का तमिलनाडु के सीएम विजय पर करारा हमला, हमेशा शूटिंग मोड में रहने का लगाया आरोप
स्टालिन का तमिलनाडु के सीएम विजय पर करारा हमला, हमेशा शूटिंग मोड में रहने का लगाया आरोप
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता
Lok Sabha Elections 2029: 2029 लोकसभा चुनाव के लिए ECI ने बनाया तगड़ा प्लान, सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए, मगर क्यों?
2029 लोकसभा चुनाव के लिए ECI ने बनाया तगड़ा प्लान, सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए, मगर क्यों?

वीडियोज

SUDAN GOLD MINE COLLAPSE: सूडान में फिर ढही सोने की खदान! 11 मजदूरों की मौत, कई जिंदगियां दबीं!
आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी पर BJP का बड़ा हमला, 'बिना नागरिकता के डाला वोट'
सोनिया गांधी पर BJP का बड़ा हमला, 'बिना नागरिकता के डाला वोट'
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
IND-W vs SL-W Final Live Score: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
Live: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पांच सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पांच सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
Embed widget