एक्सप्लोरर

सैम पित्रोदा बोले- 84 के दंगों में जो हुआ सो हुआ, 5 साल में मोदी ने क्या किया? BJP ने किया पलटवार

सैम पित्रोदा ने कल कहा कि केंद्र की बीजेपी नीत सरकार सभी मोर्चे पर असफल हुई है. पित्रोदा ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी और कहा कि मुझसे बहस करें मैं भी एक गुजराती हूं

नई दिल्ली: चुनावी माहौल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 1984 के दंगो पर बड़ा बयान दे दिया. सैम पित्रोदा ने कहा कि 1984 दंगों में जो हुआ सो हुआ, लेकिन पांच सालों में मोदी सरकार ने क्या किया? सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया है और उनसे 1984 दंगों पर बयान के लिए माफी मांगने को कहा है.

लोगों की भावनाओं से खेल रही है कांग्रेस- बीजेपी

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पित्रोदा की टिप्पणियां हैरान करने वाली हैं और किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी. जावड़ेकर ने कहा, "उन्होंने (पित्रोदा) कहा कि 1984 में नरसंहार हुआ. तो क्या? देश को यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम इसे बर्दाशत नहीं कर सकते." बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया.

’3 हजार सिख मारे गए और ये कह रहे हैं क्या हुआ?’- BJP

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "पित्रोदा राजीव गांधी के साथी और राहुल गांधी के गुरू हैं. अगर गुरू ऐसा है तो 'चेला' कैसा होगा? कांग्रेस यही कर रही है. पूरी तरह से जनता की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील." उन्होंने कहा, ‘’तीन हजार सिख मारे गए और ये कह रहे हैं क्या हुआ?.’’

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "उन्हें माफी मांगनी होगी. हम यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से न सिर्फ सिखों बल्कि पूरे देश से माफी की मांग करते हैं क्योंकि यह देश के लिये अस्वीकार्य अपराध है."

मुझसे बहस करिए, मैं भी एक गुजराती हूं- पित्रोदा

वहीं, सैम पित्रोदा ने कल कहा कि केंद्र की बीजेपी नीत सरकार सभी मोर्चे पर असफल हुई है. पित्रोदा ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी और कहा कि वह भी ‘‘गुजराती’’ हैं. पित्रोदा ने कहा कि एक माहौल निर्मित किया गया है जिसमें लोग तथ्यों पर नहीं बल्कि ‘‘झूठ’’ पर विश्वास करते हैं जो सोशल मीडिया पर फैलाये जाते हैं.

पित्रोदा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में किये गए कार्यों के बारे में बात करने की बजाय मोदी लोगों का ध्यान सीमा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राष्ट्रीयता की ओर बंटा रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमला कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला नहीं है. यह चुनाव भारत के भविष्य को लेकर है. इसके बारे में कि हम किस तरह का देश चाहते हैं.’’

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: पर्चे बंटवाने के आरोपों के बाद गंभीर ने केजरीवाल-सिसोदिया और आतिशी को भेजा नोटिस

दिल्ली: केजरीवाल का विवादित बयान, वोटरों से कहा- दूसरी पार्टियों से पैसे-गिफ्ट लें, लेकिन वोट AAP को दें

#PMModiOnABP : प्रियंका से लेकर ममता तक के बयानों का पीएम मोदी ने दिया जवाब, देखिए Exclusive इंटरव्यू

WATCH FULL INTERVIEW: 'चुनाव खत्म हो गया है और नरेंद्र मोदी हार चुके हैं' - राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget