एक्सप्लोरर

महागठबंधन बना तो 50 फीसदी वोटों के लिए लड़े, अब 17 राज्यों में मिले 50 फीसदी से ज्यादा वोट- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी को जिताया है. दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है. देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को ‘बिग जीरो’ मिला है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार को जनता का आशीर्वाद मिला और नकारात्मकता की पराजय हुई है. इस दौरान अमित शाह ने एक पुरानी बात का जिक्र करते हुए कहा कि जब महागठबंधन बन रहा था तो मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम 50 फीसदी वोटों की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं. और अब हमें 17 राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं.

‘टुकड़े टुकड़े विचारधारा’ के खिलाफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ - अमित शाह

अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है. 50 साल बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’यह विजय ‘टुकड़े टुकड़े विचारधारा’ के खिलाफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ की विचारधारा की विजय है. यह विजय शुद्ध राष्ट्रवाद की विचारधारा की विजय है.’’

अमित शाह गांधीनगर से जीते, गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी की जीत तय

अमित शाह ने कहा, ‘’उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा? ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है.’’ उन्होंने बताया, ‘’ मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं. आज मैं गौरव के साथ कह सकता हूं कि देश के 17 राज्यों में जनता ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटों का आशीर्वाद बीजेपी को दिया है.’’

देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को ‘बिग जीरो’ मिला है- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी को जिताया है. दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है. देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को ‘बिग जीरो’ मिला है. पश्चिम बंगाल में पार्टी की सफलता का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, ‘’बंगाल के अंदर इतने जुर्म और अत्याचार के बाद भी 18 सीटें बीजेपी ने जीती और पांच विधानसभा के उपचुनाव भी थे जहां चार सीटें बीजेपी की झोली में आई. ये बताता है कि आने वाले दिनों में बंगाल के अंदर बीजेपी वर्चस्व स्थापित करने वाली है.’’

लोकसभा चुनाव: 17 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में खाता भी नहीं खोल सकी कांग्रेस

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘’आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी को प्राप्त हुई है. ये हम सबके लिए गौरव की बात है.’’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘’करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो जीतोड़ मेहनत की वह हमारी जीत का आधार बनी. पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए. करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद, उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है.’’

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: BJP अकेले 300 और NDA 350 के पार, अमित शाह बोले- महाविजय के महानायक हैं मोदी

अमित शाह गांधीनगर से जीते, गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी की जीत तय

देखिए अमित शाह का पूरा भाषण-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget