एक्सप्लोरर

गोडसे विवाद: सीएम नीतीश बोले- ‘साध्वी का बयान बर्दाश्त से बाहर, पार्टी से बाहर करे BJP’

नीतीश कुमार ने कहा है कि एक्शन लेना पार्टी का काम है. हम अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर सकते. हमारी राय स्पष्ट है.

पटना: भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने वाले बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि ऐसा बयान बर्दाश्त से बाहर है और बीजेपी को साध्वी को पार्टी से बाहर करने पर विचार करना चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि ये बीजेपी का अंदरूनी मामला है.

साध्वी के खिलाफ एक्शन ले बीजेपी- नीतीश कुमार

सीएम नीतीश से साध्वी के बयान को लेकर जब उनसे प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘’ये सब हम बर्दाश्त नहीं कर सकते. बीजेपी को उन्हें बाहर निकालने पर जरूर विचार करना चाहिए. ये बीजेपी का अंदरूनी मामला है. एक्शन लेना पार्टी का काम है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर सकते. हमारी राय स्पष्ट है.’’

बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने इस विवादित बयान को वापस लेते हुए इसे निजी बयान बताया और इसके लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर पार्टी लाइन पर चलेंगी. नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने का बयान देकर प्रज्ञा की देशभर में किरकरी हो गई थी. बीजेपी ने उसके इस बयान से दूरी बना ली थी, जबकि विपक्षी दलों ने इसकी घोर निंदा करने के साथ-साथ इस बयान को देशद्रोही बयान तक बता दिया था.

कैसे से शुरू हुआ विवाद?

दरअसल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मशहूर अभिनेता और मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू कहा था. कमल हासन के इस बयान पर जब साध्वी प्रज्ञा से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा, ‘‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे. गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें. अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा.’’

यह भी पढ़ें-

देश में 300 सीटें जीतेगी बीजेपी, NDA को मिलेंगी 400 सीट, यूपी में हासिल होगा 74 प्लस का लक्ष्य- योगी

उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, भाटपारा सीट पर मतदान से पहले हुई गोलीबारी और आगजनी

विधानसभा उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में 5, तमिलनाडु में 4 और यूपी की एक सीट पर वोटिंग जारी

नतीजों से पहले विपक्ष में जोड़-तोड़ का खेल शुरू, चंद्रबाबू नायडू ने राहुल, अखिलेश-मायावती से की मुलाकात

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget